प्रेसवार्ता में सरकार पर किया प्रहार
कोटद्वार । कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कोटद्वार पहुँचने पर कौड़िया चेकपोस्ट पर फूलमालाओ के साथ जोरदार स्वागत किया गया ।जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकर्ता गैरेज रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुँचे । जहाँ पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा प्रेस वार्ता की गई ।
प्रेसवार्ता पर सरकार द्वारा किये गये भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले से ही कोरोना महामारी से त्रस्त आमजन को मंहगाई की जबरदस्त मार झेलनी पड़ रही है। सरकार की कथनी और करनी में भारी अन्तर है। देश के किसानों को अपनी ही मेहनत का मोल नहीं मिल पा रहा है तो दूसरी ओर जमाखोरी और कालाबाजी करने वाले दलाल डबल इंजन सरकार में चांदी काट रहे हैं। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, इस व्यवस्था में देश का गरीब व्यक्ति बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रदेश में नौजवानों द्वारा रोजगार की मांग करने पर लाठियों बरसायी जा रही हैं। फॉरेस्ट गॉड भर्ती में हुई अनियमितता की बात प्रदेश सरकार भी स्वयं स्वीकार कर चुकी है। प्रदेश सरकार का अपने ही विभागीय अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है। प्रदेश में शपथ ग्रहण करते ही वर्त्तमान भाजपा सरकार ने 100 दिन में लोकायुक्त लाने का वादा किया था परन्तु पौने चार साल पूरे हो चुके हैं, अभी तक भाजपा सरकार प्रदेश में लोकायुक्त बिल लाने में विफल रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 घोटाला हो या लगभग 400 करोड़ का श्रम घोटाला प्रदेश सरकार के पास इन घोटालों का कोई जबाब नहीं है। प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वयं घोटालों के आरोपों से घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहरी क्षेत्र में शामिल किये गये नये ग्रामीण क्षेत्रों को 10 साल तक कर मुक्त रखने की बात हुई थी परन्तु अब सरकार स्वयं अपनी ही कही बात से पीछे हट गयी है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल विधायकों की पुनः वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। यह निर्णय प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों को स्वीकार्य होगा। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, कोटद्वार महापौर हेमलता नेगी, मनीष खण्डूरी, सूर्यकान्त धस्माणा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैन्त्यूंरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्र मोहन खर्क्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल ,महिला जिलाध्यक्ष रंजना रावत आदि उपस्थित थे।




Discussion about this post