posted on : जुलाई 19, 2022 5:26 अपराह्न
कोटद्वार। भाजपाइयों की ओर से सोमवार को नगर निगम मेयर का पुतला दहन करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष संजय मित्तल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 199 के तहत प्रदेश के किसी भी नगर निगम क्षेत्र में किसी भी कर को लागू करना या समाप्त करना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। नगर निगम के पास कमर्शियल टैक्स वसूली का भी कोई अधिकार नहीं है। जब यह लगने लगे कि किसी भी कर का वसूलना सार्वजनिक हितों के खिलाफ है तो राज्य सरकार उस कर को समाप्त कर सकती है। ऐसे में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी द्वारा व्यापारियों पर कर लगाने का आरोप कांग्रेस पर लगाना और मेयर का पुतला दहन करना उनकी अक्षमता को दर्शाता है।
कहा कि पूर्व में भाजपा के ही पूर्व मुख्यमंत्री ने नगर निगम क्षेत्र से दस वर्षों तक कोई भी कर न वसूलने का वायदा किया था और अब प्रदेश सरकार उस वायदे से मुकर रही है। भाजपा सरकार व्यापारियों और आम लोगों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से कोटद्वार के व्यापारियों पर लगाए गए अनुचित करों को वापस लेने की मांग की। बैठक में कांग्रेस अल्पयंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह, यूथ कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष विजय रावत, हेमचंद्र पंवार, बृजपाल नेगी, सुदर्शन रावत, विधान सभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, रजनीश उप्पल, विजय माहेश्वरी, जितेंद्र भाटिया, मनीष चौहान और प्रमोद रावत आदि मौजूद थे।


