posted on : मई 27, 2022 5:18 अपराह्न
कोटद्वार । देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि के अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । शुक्रवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में कांग्रेसजनो ने पं नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री जसबीर राणा ने पं नेहरू को महान स्वतंत्रता सैनानी बताते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद देश के विकास मे उनका योगदान अनुकरणीय रहा है।उन्होने देश के ढांचागत विकास के लिए कई महत्वपूर्ण संस्थाओं का निर्माण कर देश के विकास की ठोस आधारशिला रखी। आज नेहरु जी के बारे मे गलत तथ्य प्रचारित करने वालो को उनके त्याग व बलिदान के बारे मे जानने की सख्त आवश्यकता है । इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री जसबीर राणा, प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, सेवादल जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भट्ट, आशुतोष कण्डवाल, प्रेम सिंह पयाल, रजनीश रावत, बीरेन्द्र रावत, विनोद रावत, गौरव ठाकुर, महेश नेगी, उमेश देवरानी, अतुल नेगी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।


