कोटद्वार । जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संविधान निर्माता बाबा साहित डा. भीमराव अम्बेडकर की पुण्य तिथि पर उन्हें भाव पूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। साथ ही विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बद्रीनाथ के पूर्व विधायक अनुसुया प्रसाद मैखुरी के निधन पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।
गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सिंह नेगी ने बाबा साहिब अंम्बेडकर को बहुआयामी प्रतिभा का धनी व्यक्ति बताते हुए कहा कि डा0 अम्बेडकर ने संविधान का निर्माण कर देश के हर वर्ग को समानता का अधिकार देने का काम किया है। संविधान में दी गयी शक्तियों के बदौलत आज समाज का प्रत्येक व्यक्ति उच्च मुकाम हासिल कर रहा है। साथ ही विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बद्रीनाथ के पूर्व विधायक अनुसुया प्रसाद मैखुरी के आकस्मिक निधन को कांग्रेस पार्टी की बहुत बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि अनुसुया प्रसाद के निधन पर उनके रिक्त स्थान को भरना कठिन है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, सुनीता बिष्ट, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, हेमचंद्र पंवार, बलवीर सिंह रावत, जितेन्द्र भाटिया, मदन सिंह रावत, हरेन्द्र पुंडीर, वीडी नवानी, कृपाल सिंह, महावीर सिंह रावत, कृष्णा बहुगुणा, विनीता भारती, भारत सिंह रावत, गणेश नेगी, नरेन्द्र सिंह नेगी, बृजपाल सिंह नेगी, पुष्कर सिंह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, भूपाल सिंह अधिकारी, नत्थू सिंह अधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशू बहुखंडी, उदय सिंह नेगी, धर्मेन्द्र सिंह, पूजा त्यागी मौजूद थे।




Discussion about this post