posted on : सितम्बर 7, 2022 5:14 अपराह्न
कोटद्वार । कोटद्वार नगर निगम में कार्यरत दैनिक वेतन, संविदा और अंशकालिक आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को निगम द्वारा नौकरी से हटाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया है। इस बात से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया, तत्पश्चात उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम इन कर्मचारियों को विस्तारीकरण न देने के स्थान पर ठेकेदारी प्रथा में दे रही है। कहा कि ठेकेदार भविष्य में इन कर्मचारियों का शोषण कर सकते है। वर्तमान में इन कर्मचारियों को निगम ने कार्य से हटा दिया है, इस कारण इनके समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।
बताया कि सरकार के इस आदेश का जिला कांग्रेस व महानगर कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है और प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग से इस आदेश को वापस लेने की मांग करने सहित कर्मचारियों को वापस कार्य पर रखने की मांग करती है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन करने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता नेगी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विजय रावत, महावीर सिंह रावत, साबर सिंह, धीरेंद्र बिष्ट, सुदर्शन रावत, राजा पंवार, पंकज खत्री और सुनील सेमवाल सहित कई कार्यकर्ता शमिल थे।



