उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): जिला उत्तरकाशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा आज गंगोली में एक जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें जिले की तमाम छोटी इकाइयों अध्यक्ष /महामंत्री मौजूद रहे इस कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री प्रदेश संगठन मंत्री आदि मौजूद रहे । व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान के लिए आश्वासन दिया।कार्यक्रम की शुरुआत व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हेतु जिला अध्यक्ष सुभाष बडोनी की एक अच्छी पहल साबित हुई। कोविड-19 चलते व्यापारियों की कारोबार में जो विगत 2 वर्षों से असर के चलते हुऐ। उनके व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ा उसका सभी इकाइयों ने एकमत से कहा कि जिस प्रकार सभी लोगों को सरकार आर्थिक मदद प्रदान कर रही है। रात दिन एक कर के अपनी जान की परवाह न करते हुए हम लोगों ने सरकार की जो मदद की है ,सरकार के द्वारा आर्थिक मदद दी जाए।
जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिन व्यापारी बंधुओं ने अपना सहयोग व योगदान किया उसके लिए जिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तरकाशी की जिला इकाई के द्वारा प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों के द्वारा सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि दिवाली के बाद जिला इकाई के द्वारा अपने सभी मंडल इकाइयों के पास जाकर सम्मेलन कर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और सरकार अगर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाती है तो फिर उस पर आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा, दिनेश डोभाल संयुक्त सचिव, गढ़वाल मंडल प्रभारी सुरेश बिष्ट, प्रदेश मंत्री ईश्वरी मैखुरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बड़वाल, जिला व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेश पंवार,जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश भट्ट, नगर अध्यक्ष रमेश चौहान नगर महामंत्री मनमोहन थलवाल, जिला महामंत्री अजय बुटोला मौजूद थे।