कोटद्वार । बुधवार को प्रशासन, परिवहन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने चीला बैराज पर भारी एवं कमर्शियल वाहनों की जांच की। चैकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान लगभग चालीस वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस टीम द्वारा आगामी दिनों में भी यह कार्रवाई जारी रखी जाएगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार की शाम एसडीएम यमकेश्वर, परिवहन विभाग के कर अधिकारी एवं सीओ श्रीनगर ने पुलिस बल के साथ चीला बैराज पहुंचे। इस संयुक्त टीम द्वारा यहां भारी एवं कमर्शियल वाहनों की जांच की गई।

जांच के दौरान कई दोपहिया वाहन चालकों को भी यातायात के नियमों का पालन करने, तीन सवारियां न बैठाने, हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की समझाईश दी गई। इसके साथ ही यात्री बसों, ट्रकों, डम्फर, टैंकर, टैक्सी, स्कूली वाहनों के कागजात चैक कर इनकी फिटनेस भी जांची गई। कार्रवाई के दौरान कागजातों पर कमी पाए जाने पर लगभग चालीस वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग की टीम द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम द्वारा वाहन चालकों को समझाईश दी गई। कार्रवाई के चलते वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कई वाहन चालक चैकिंग होती देख दूसरे रास्तों से निकलने की कोशिश करते नजर आए। कर अधिकारी प्रथम अभिलाश गैरोला ने बताया कि आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी।





Discussion about this post