शनिवार, फ़रवरी 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जैनिथ 2025 का रंगारंग आगाज़, पहले दिन लोकप्रिय भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव और डीजे कशिश की प्रस्तुतियों ने समा बांधा

शेयर करें !
posted on : मई 10, 2025 2:33 पूर्वाह्न
  • दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय हैलीपैड
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं पर चढ़ा गीत संगीत का सुरूर
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 9 मई से 11 मई तक तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जैनिथ-2025 का आयोजन किया जा रहा है। श्री गुरु राम राय हेलीपैड ग्राउंड, पथरी बाग में कलाकारों ने जोरदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम का पहला दिन भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव की प्रस्तुतियों के नाम रहा। डी जे कशिश राठौर की धमाकेदार प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
शुक्रवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद वर्धन, मुख्य सचिव उत्तराखण्ड एवं अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, विपिन चन्द्र घिल्डियाल, चीफ एडवाइज़र, श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, डाॅ कुमुद सकलानी, कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, डाॅ जे.पी.पचैरी, सलाहकार, माननीय प्रेसीडेंट, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) कुमुद सकलानी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, जेनिथ-2025 जैसे भव्य आयोजन छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मंच भी प्रदान करते हैं इससे उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मकता का संचार होता है। 

अनुपमा यादव ने भोजपुरी गीतों से जमकर वाहवाही लूटी

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘जेनिथ 2025’ में भोजपुरी संगीत की स्टार अनुपमा यादव ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव ने अपने कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दीं। अनुपमा यादव ने मंच पर दस्तक दी, तो पूरा परिसर संगीतमय हो उठा। अनुपमा ने हरी हरी ओढ़नी सुपरहिट गीत दर्शकों की पहली पसंद रहा। पियर फराक वाली, कमर में गुदगुदी बरेला, दाँते से ओढ़नी दबा के, पुदीना ए हसीना, लियाइव जाके सवतीन, जैसे सुपरहिट गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने उनके हर गीत पर झूमकर तालियाँ बजाईं और ठुमके लगाए। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट भोजपुरी गानों से समां बाँध दिया। उनकी सुरमई प्रस्तुति पर छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते रहे। 

डीजे कशिश ने बांधा समा

डीजे कशिश राठौर के हाईवोल्टेज बीट्स ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। डीजे के साउंड बालीवुड के हिट गीतों ने युवा धड़कनों को तेज़ कर दिया। जैसे ही उन्होंने अपने डेक से बीट्स चलाने शुरू किए, पूरा मैदान एक ओपन एयर क्लब में बदल गया। उन्होंने बॉलीवुड रीमिक्स और हाई एनर्जी ट्रैक्स से समां बांध दिया। प्रसिद्ध डीजे कशिश राठौर ने धमाकेदार बीट्स और म्यूजिक से माहौल को रोमांचक बना दिया। हजारों छात्र रातभर थिरकते रहे। डीजे कशिश की ऊर्जा और संगीत संयोजन ने जीनिथ के पहले दिन को यादगार बना दिया।

 

1 of 16
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने हरिद्वार में 21 किलोमीटर पॉड टैक्सी परियोजना के रूट व स्टेशन स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • पलायन रोकने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिले तैयार करें ठोस रणनीति – सचिव धीराज गर्ब्याल
  • उत्तराखण्ड STF व देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
  • सतत उपलब्धियों का पर्याय बना एम्स, दंत चिकित्सा विभाग ने दिखाया उच्च कौशल, बिना कृत्रिम जोड़ के जन्मजात चेहरे की विकृति का सफल सुधार
  • डीएम मयूर दीक्षित के प्रयासों से जेएन सिन्हा मेमोरियल उप जिला चिकित्सालय रुड़की में 09 बेड़ का आपातकालीन ट्राॅमा सेंटर किया गया तैयार, आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को मिलेगी तत्काल चिकित्सा सुविधा
  • दिव्य और भव्य कुंभ आयोजन के लिए मेला प्रशासन एवं मेला क्षेत्र के आश्रमों का साझा संकल्प, व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श
  • न्यूज़वीक द्वारा मेदांता को भारत का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल किया घोषित
  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर व्याख्यान आयोजित
  • अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लेकर मेला संचालन कमेटी को जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
  • मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का खेल, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2.66 लीटर कोडीन सिरप समेत ट्रामाडोल व अल्प्राजोलाम बरामद, संचालक गिरफ्तार ……..
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.