posted on : सितम्बर 5, 2022 9:22 अपराह्न
देहरादून : भू क़ानून अध्ययन समिति की रिपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, उत्तराखंड में ज़मीनों का दुरुपयोग न हो इसके लिए क़ानून में की जाएगी आवश्यक व्यवस्थाै। “हमारी सरकार जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर गम्भीर है। उत्तराखंड में ज़मीनों का दुरुपयोग न हो इसके लिए क़ानून में आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। उत्तराखंड में उद्योग लग सकें इसकी व्यवस्था भी की जाएगी। उद्योगों की स्थापना भी हो लेकिन प्रदेश में ज़मीनों की अंधाधुंध बिक्री भी न हो और ज़मीन ख़रीद का दुरुपयोग न हो इसके किए संतुलन बनाया जाएगा। आर्थिक गतिविधियों को बनाए रखना है और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी करना है।भूमि भी प्राकृतिक संसाधन है। अतः इसका संरक्षण भी आवश्यक है।”


