गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन कर की पूजा अर्चना, विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण कर क्षेत्र के लिए की ये घोषणाएँ

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 12, 2021 8:33 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन व पूजा अर्चना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री, माता मंगला जी व भोले जी महाराज की उपस्थिति में घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का भूमि पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 16 लाख 50 हजार की लागत से बनी घंटाकर्ण पम्पिंग योजना, 10 लाख की लागत से बने विश्राम गृह, 7 लाख 50 हजार की लागत से बने रैन शेल्टर, बेंचेज व साइनेज का लोकार्पण किया। 
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि घंटाकर्ण मंदिर के लिए 4.5 किमी मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। तिमली-खनेटी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा।  कौडियाला-बडीर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया जायेगा।  तैला- अखोडीसेरा मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किया जायेगा। शिवपुरी-धौड़ागल्ला मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य किया जायेगा।  हिन्डोला-मुडाला मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण किया जायेगा। बांसकाटल मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। भांग्ला मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। गजा पसरखेत से पसरडांडा मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा। घिघुङ मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। गजा में पर्किंग का निर्माण किया जायेगा। आईटीआई रणाकोट के अवशेष भवन का निर्माण किया जायेगा। गजा पसरखेत से गौताचली मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य किया जायेगा। बमणगांव-थन्यूल मोटर मार्ग का डामीरकरण किया जायेगा। सिलकणी से पजैगांव जूनियर हाई स्कूल तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य किया जायेगा।  नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती में चन्द्रभागा नदी के बांये तट पर ढालवाला बन्धे में फेन्सिंग निर्माण कार्य किया जायेगा। बेमुण्डा- पिपलेथ मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा। रा. इ. कालेज नैचोली में भवन निर्माण कार्य किया जायेगा। घनसाली में शिव शक्ति ढोल संस्कृति संगीत महाविद्यालय की स्थापना की जायेगी। गजा में निर्माणाधीन माली ट्रेनिंग सेंटर का नाम शहीद सैनिक विक्रम सिंह नेगी के नाम से रखा जायेगा। राजकीय इंटर कॉलेज जाजल का नाम शहीद सैनिक अजय सिंह रौतेला के नाम पर तथा राजकीय इंटर कॉलेज गजा का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण सिंह चौहान के नाम पर रखा जायेगा। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना है, इसके लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि देहरादून से टिहरी के बीच 8 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली सुरंग के निर्माण की केन्द्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद व प्रदेश की सुख और समृद्धि के लिए घण्डियाल देवता से प्रार्थना की। 
इस अवसर पर माता मंगला ने घंटाकर्ण धाम में धर्मशाला हेतु हंस फाउण्डेशन के माध्यम से 25 लाख रुपए की सहायता प्रदान करने की बात कही। इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्षा सोना सजवाण, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी तृप्ति भट्ट, राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, प्रमुख विकासखण्ड चम्बा शिवानी बिष्ट, प्रमुख नरेंद्रनगर राजेन्द्र भंडारी, घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
  • आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा : देहरादून के 07 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल
  • मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
  • “वन नेशन-वन एजुकेशन” की दिशा में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश
  • चमोली में आफत की बारिश, गुलाबकोटी के पास भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे बंद, मलबा हटाने में जुटीं मशीनें
  • बागेश्वर में भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद
  • उत्तराखंड मानसून अपडेट : पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • भारी बारिश से ज्योतिर्मठ के पगनो गांव में घर में घुसा मलबा, दो बुजुर्ग फंसे, ग्रामीणों ने बचाया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.