पौड़ी : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद पौड़ी के अंतर्गत लैंसडौन क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय पटोटिया नैनीडांडा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास परक योजनाओं की सौगात दी गई। उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं के अंतर्गत लगभग 90 करोड़ की लागत की धनराशि के 15 योजनाओं का शिलान्यास तथा 02 योजनाओं का लोकार्पण किया गया तथा कई विकास योजनाओं की घोषणा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 05 महिलाओं को महालक्ष्मी किट एवं 10 स्वयं सहायता समूह को चैक वितरित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाविद्यालय स्थित मंदिर परिसर में माथा टेका। उन्होंने कार्यक्रम स्थल परिसर में स्थापित विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्पादन एवं योजनाओं की जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कोटा-पिंजोली मोटर मार्ग का डामरीकरण, पाणीसैंण मोटर मार्ग का डामरीकरण, जड़ाऊखांद से मजेड़ा बैंड मोटर मार्ग का डामरीकरण, खाल्यूडांडा से अपोलो सड़क का डामरीकरण, नैनीडांडा में मिनी स्टेडियम का विस्तारीकरण, पर्यटन आवास गृह नैनीडांडा, महेली से थवाड़ा सड़क निर्माण, द्वारीभोंन सड़क का डामरीकरण, ढौलियाखाल-स्यालखम्भ-जौगीड़ा-चमाड़ा मोटर मार्ग का विस्तारीकरण, हल्दूखाल कमन्दा मोटर मार्ग का डामरीकरण, ए.एन.एम. सेंटर सारी जहयरी खाल ब्लॉक, बिरखेत चैवाड़ा नैनीडांडा ब्लॉक, तौलियोंडांडा रिखणीखाल ब्लॉक में किये जाने की घोषणा की गई। वहीं उन्होंने बसड़ा-बूंगा मोटर मार्ग का नामकरण कारगिल शहीद भरत सिंह नेगी के नाम पर भी किये जाने की भी घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिलान्यास के तहत लैंडडाउन विकास क्षेत्र नैनीडांडा की ‘‘अदालीखाल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना‘‘ लागत रुपए 827.07 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज सिद्धपुर ढौटियाल में प्रयोगशाला का निर्माण कार्य लागत रुपए 91.66 लाख, विधान सभ लैंसडाउन विकास क्षेत्र रिखणीखाल की ‘‘कोटरीसैंण पेयजल योजना‘‘ लागत 132.21 लाख, विधान सभा क्षेत्र लैंसडाउन के विकास खंड नैनीडांडा हल्दूखाल मोटर मार्ग के स्थान काली नदी (कांडी) से रा.उ.मा.वि.तथा प्राथमिक विद्यालय चमाडा तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य (द्वितीय चरण स्टेज-1) लम्बाई 04 कि.मी. लागत रुपए 64.03 लाख, विधान सभा लैंसडाउन विकास क्षेत्र रिखणीखाल में ‘‘रेवा रिखणीखाल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना‘‘ लागत रुपए 2791.98 लाख, विधान सभा क्षेत्र लैंसडाउन के विकास खंड नैनीडाडा के अंतर्गत राष्ट्रीय मार्ग संख्या 121 स्थित ढाकरीखाल तोक से कसाना बिचला होते हुए चौकीखाल तक सड़क का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण स्टेज-1) लम्बाई 02 कि.मी. लागत रुपए 34.56 लाख, राज्य योजनान्तर्गत विकास खंड रिखणीखाल मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य लागत रूपए 97.31 लाख, राज्य योजनान्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट में सभागार का निर्माण कार्य लागत रुपए 196.86 लाख, केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत विकास खण्ड रिखणीखाल में स्व. श्री जगमोहन सिंह नेगी मोटर मार्ग (एस.एच.9) के कि.मी. 140 से कि.मी. 189 तक बी.एम. एवं बी.सी. द्वारा सुढृढीकरण कार्य लागत 2019.57 लाख, केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अन्तर्गत मरचूला-सराईखेत-बैजरों- पोखड़ा-सतपुली पौड़ी राज्य मार्ग संख्या 32 के कि.मी. 14.000 से कि.मी. 40.000 में बी.एम./बी.सी. द्वारा सुढृढीकरण का कार्य लम्बाई 26 कि.मी. लागत 1194.30 लाख, केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अन्तर्गत धुमाकोट-पीपली मोटर मार्ग के कि.मी. 01 से 10 मंे डिफेक्ट कटिंग, रिटेनिंग वॉल, स्कपर निर्माण एवं सुढृढीकरण का कार्य लागत 197.89 लाख, राज्य योजनार्न्गत राजकीय इण्टर कॉलेज सिद्धखाल विद्यालय भवन का निर्माण कार्य लागत 180.38 लाख, जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत विधान सभा लैंसडोन विकास क्षेत्र नैनीडांडा/रिखणीखाल ‘‘चैबाड़ा ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना‘‘ लागत 910.50 लाख शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड पॉवर कारपोरेशन लि. विद्युत वितरण उपखण्ड कार्यालय भवन रिखणीखाल एवं उत्तराखण्ड पॉवर कारपोरेशन लि. विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय भवन नैनीडांडा का लोकार्पण भी किया गया।
इस मौके पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद जनरल स्व. बिपिन सिंह रावत जी सहित समस्त वीर सैनिकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जनरल बिपिन सिंह रावत जी हमेशा एक अभिभावक की भांति व्यक्तिगत रूप में उनका मार्गदर्शन करते थे। एक सैनिक पुत्र की भांति उन्होंने बहुत सारी योजनाएं उनके साथ बनाई हुई थी। कहा कि जनरल बिपिन रावत जी के लिए राष्ट्रसेवा और राज्यहित सर्वोपरि था, उनका एक सपना था कि हमारा उत्तराखण्ड एक विकसित उत्तराखण्ड बने। कहा कि आज हम सभी एक प्रण लें कि हम जनरल स्व. बिपिन रावत जी के सपनों का प्रदेश बनाने में कोई कौताई नहीं करेंगे, उनके सपनों को पूरा करेंगे। कहा कि विकसित और सशक्त उत्तराखण्ड का निर्माण ही जनरल बिपिन रावत जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज जनपद में विभिन्न विकास योजनाओं के तहत लगभग 90 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया है और ये सभी विकास कार्य आपके आर्शीवाद से सम्भव हो पा रहे है। कहा कि उनके द्वारा चार माह के कार्यकाल में 500 से भी अधिक ऐसे फैसले लिये जा चुके हैं, जिनका सीधा सरोकार जनता और राज्य के विकास से है। कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास और शुभारम्भ किया है, वह क्षेत्र के विकास में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि आज मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर देश बन रहा है। कहा कि हमारी सेना ने हमेशा शौर्य का काम किया है और भारत का प्रधान सेवक मा. प्रधानमंत्री जी अपना जन्मदिन सैनिकों के बीच जाकर मनाते हैं। कहा कि हमारी जंबाज सेना ने गलवान की घाटी में चीन की सेना के छक्के छुड़ाकर वापस लोटने पर मजबूर कर दिया।
कहा कि आज केन्द्र की सरकार बहुत सी योजनाएं पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही हैं, जिनमें ऑल वेदर रोड़, चारधाम की योजनाएं, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन आदि अनेक योजनाएं चल रही है, हर क्षेत्र में काम हो रहा है। कहा कि हम प्रदेश को लगातार आगे बढ़ाने में प्रयासरत है। कहा कि राज्य सरकार ने महालक्ष्मी किट योजना प्रारम्भ की गई है, जिसके तहत गरीब रेखा से नीचे जीवन जीने वाली महिलाओं के बच्चे होने पर भरण पोषण के लिए पोषण किट दिया जाता है। वहीं वात्सलय योजना के तहत अनाथ हुए बच्चों के लिए हर माह 3-3 हजार की धनराशि भरण-पोषण हेतु दिया जायेगा और साथ ही सभी जिलाधिकारी एवं सरकारी तंत्र के लोग उन बच्चों का अभिभावकों के रूप में ध्यान भी रखेंगे। कहा कि आशा, आंगनबाड़ी, आजीविका मिशन की बहनें, सरकारी क्षेत्र, उपनल आदि हर क्षेत्र में काम करने वाले वर्ग को छुआ है। कहा कि विकास यह यात्रा समुचे उत्तराखण्ड की सामूहिक यात्रा है और इस यात्रा को लक्ष्य तक पहुंचाना है और लक्ष्य तभी पूरा होगा जब सबका आर्शीवाद मिलेगा। कहा कि हमारा भाव में है कि हम उत्तराखण्ड को हिन्दुस्तान का आदर्श राज्य बनाना चाहते हैं। इसके लिए बहुत कार्यक्रम, योजनाएं बना रहे हैं, वर्ष 2025 और 2030 तक का रोड़ मैप तैयार कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वालों के जानकारों के विचार लेकर काम कर रहेे हैं। दूरस्त क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए रोजगार, गांव से पलायन न हो, गांव को मजबूत करने एवं शहर से भी अच्छी सुविधाएं गांव में लाने हेतु काम किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पौड़ी जनपद के प्रत्येक गांव को मूलभूत सुविधाओं से नहीं जोड़ देते है। सरकार हर स्तर पर ग्रामोदय से उत्तराखण्ड उदय के मिशन को मजबूत बनाने पर काम कर रही है। कहा कि हमारा एजेंडा तब तक पूरा नहीं होगा, जब तक कि समाज के अंतिम छौर में खड़े व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंच जाता है। कहा कि सबसे पहले आशा, आंगनबाड़ी, पुलिस, शिक्षा, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, त्रिस्तरीय पंचायत में काम करने वाले, जिला पंचायत सभी का मानदेय बढ़ाया है। वहीं नई खेल नीति में सभी प्रावधान किये गये है, जिसमें प्रतिभावान बच्चों के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के जीवन को बेहत्तर बनाना है। कहा कि ऊर्जा से भरे युवाओं एवं मातृशक्ति की प्रतिभा का प्रदेश हित में इस्तेमाल करना चाहते हैं, इसके लिए सरकार के अधीन विभागों में खाली पदों को जल्द से जल्द भरने का निर्णय लेने के साथ ही कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। पर्यटन के माध्यम से भी रोजगार बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे है। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत 10 लाख से लेकर 25 लाख रूपये सब्सिडी बढ़ाने का काम किया है। होम स्टे को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार लगातार काम रही है। बच्चियों के लिए 13 महाविद्यालयों में बालिका छात्रावास बनाने का निर्णय लिया है, जिसमें से पौड़ी के 04 राजकीय महाविद्यालय शामिल हैं। कहा कि वे प्रधानमंत्री के अपेक्षानुरूप वर्ष 2025 तक प्रदेश की स्थापना की रजत जयंती तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं और इसके लिए दिन रात काम रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सरकार की विकास कार्याे की बारे में जानकारी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्य शैली की प्रशंसा की। विधायक महंत दिलीप रावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यहां आने से क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण होगा उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री द्वारा इस क्षेत्र में 90 करोड़ की योजनाओ के शुभारंभ से क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगाई है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नैनीडांडा प्रशांत कुमार, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी, सीडीओ प्रशांत आर्य, उपजिलाधिकारी स्म्रता परमार, प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप काला, डीटीडीओ खुशाल सिंह नेगी, डीएसओ केएस कोहली, डीईओ केएस रावत, सीओ पुलिस अनिल जोशी, सैनिक प्रकोष्ट अध्यक्ष नैनीडांडा दीन दयाल भठूला, पार्टी पदाधिकारी जगत किशोर बर्थवाल, जगत प्रसाद शाह, सुमन कोटनाला, बीएल मधवाल सहित जन प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे थे।




