गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत उप चुनाव के लिये किया नामांकन

शेयर करें !
posted on : मई 9, 2022 7:23 अपराह्न

चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ काफिले के साथ खटीमा से बनबसा, टनकपुर होते हुए चम्पावत पहुंचे. उन्होंने तहसील पहुंच कर सहायक निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया को अपना नामांकन पत्र सौंपा. इस दौरान उनके साथ चुनाव संयोजक पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, श्याम पांडेय आदि मौजूद रहे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन कर दिया है. इस दौरान उनके साथ पार्टी के तमाम दिग्गज भी मौजूद रहे. चंपावत सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है और उपचुनाव का परिणाम 3 जून को आएगा. इस उपचुनाव में चम्पावत विधानसभा के 96,016 वोटर 151 बूथों में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. चंपावत सीट में 50,057 पुरुष और 45,959 महिला मतदाता हैं.

गौर हो कि, पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे. चंपावत सीट पर लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने वाले कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए यह सीट छोड़ी थी. इसलिए अब उप चुनाव हो रहा है. धामी को सीएम की कुर्सी पर बने रहने के लिए उपचुनाव जीतना जरूरी है. नामांकन से पहले सीएम धामी ने आज सुबह बनबसा में सीएम कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया था. सीएम धामी आज सुबह खटीमा में अपने कुल देवता के मंदिर में माथा टेककर नामांकन के लिए घर से निकले थे.

नामांकन के बाद सीएम धामी ने कहा कि, “माँ पूर्णागिरि, माँ शारदा, श्री गोल्ज्यू महाराज के आशीर्वाद से आज चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. चम्पावत क्षेत्र की देवतुल्य जनता का स्नेह एवं समर्थन मुझे लगातार मिल रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि आगे भी आप अपना बहुमूल्य समर्थन देकर मेरा हौसला अवश्य बढ़ाएंगे. मैं चंपावत की सम्मानित जनता को यह वचन देता हूं कि क्षेत्र के निरंतर विकास हेतु पूर्ण रूप से समर्पित रहूंगा. इस अवसर पर मेरे साथ चम्पावत से पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी जी उपस्थित रहे.”

चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी के खिलाफ कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का चेहरा निर्मला गहतोड़ी को घोषित किया है. समाजवादी पार्टी ने मनोज भट्ट उर्फ ललित मोहन भट्ट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ मैदान में उतारा है. उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों के उपचुनावों का इतिहास जीत का रहा है. राज्य में एनडी तिवारी, बीसी खंडूड़ी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत के सामने उपचुनाव की चुनौती आई. अब सीएम धामी के सामने यह चुनौती है.

https://www.liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/05/VID-20220509-WA0015.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उधमसिंह नगर के पुल भट्टा थाना क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में चली सड़क पर गोलियाँ, एक महिला हुई घायल
  • मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
  • आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा : देहरादून के 07 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल
  • मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
  • “वन नेशन-वन एजुकेशन” की दिशा में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश
  • चमोली में आफत की बारिश, गुलाबकोटी के पास भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे बंद, मलबा हटाने में जुटीं मशीनें
  • बागेश्वर में भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद
  • उत्तराखंड मानसून अपडेट : पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.