रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ले सकते हैं बड़ा निर्णय, कैबिनेट बैठक में समूह ग के पदों पर भर्ती का अधिकार लोक सेवा आयोग को देने के फैसले पर लग सकती हैं मुहर

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 7, 2022 4:21 अपराह्न
देहरादून : सरकार समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती का अधिकार लोक सेवा आयोग को देने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में नौ सितंबर को होने वाली कैबिनेेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लग सकती है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में घपलों के बाद सरकार यह फैसला लेने जा रही है। धामी सरकार यूकेएसएसएससी परीक्षाओं के घपले की जांच पूरा होने का इंतजार किए बिना बेरोजगारों के हित में यह कदम उठा सकती है। ऐसे में आयोग की लंबित भर्तियां प्रभावित न हों, इसके लिए सरकार लोक सेवा आयोग को समूह ग की भर्ती की जिम्मेदारी देने की तैयारी है। लोकसेवा आयोग अभी तक समूह ‘क’ और ‘ख’ के पदों पर भर्ती करता है।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कार्मिक विभाग को यह प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। कार्मिक विभाग ने विधिक राय लेने के बाद संबंधित प्रस्ताव बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नौ सितंबर को अपराह्न मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलना तय है। सरकार आठ से दस हजार रिक्त पदों पर इस आयोग से भर्ती करा सकती है। बेरोजगारों के सामने फिलहाल रोजगार का कोई संकट न खड़ा हो, इसके मद्देनजर सरकार यह कदम उठाने जा रही है। भर्ती के ये प्रस्ताव हैं लंबित यूकेएसएसएससी में विभिन्न विभागों के भर्ती के प्रस्ताव लंबित हैं। इनमें पुलिस कांस्टेबल, दारोगा, फॉरेस्ट गार्ड और राजस्व उपनिरीक्षक भर्ती शामिल हैं। ये लगभग तीन हजार पद हैं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के स्नातक स्तर और लेखाकार के पदों की भर्ती का प्रस्ताव भी आयोग को पहुंच चुके हैं।
आयोग के परीक्षा पैटर्न के बारे में जाना उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अफसरों ने हरिद्वार स्थित लोक सेवा आयोग पहुंचकर परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी हासिल की है। मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक शालिनी नेगी और सचिव सुरेंद्र रावत ने आयोग के अफसरों से इस बाबत चर्चा की। अभी तक लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में नकल माफिया की सेंधमारी का मामला सामने नहीं आया है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में 03 व्यावसायिक निर्माण सील, अभियान रहेगा जारी
  • पौड़ी गढ़वाल : मेरी योजना पुस्तकों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के प्रयास तेज
  • लखपति दीदी योजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक ताकत, पौड़ी में 33700 से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त
  • जिला उद्योग केन्द्र कोटद्वार में AI टूल्स सहित तीन माह का निःशुल्क एडवांस डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड : कारगिल दिवस पर “रन फार कारगिल हीरोज”
  • पौड़ी गढ़वाल : 28 जुलाई से रांसी स्टेडियम में शुरू होंगे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के चयन ट्रायल
  • बड़ी खबर : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
  • कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरेला सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ समापन
  • कारगिल विजय दिवस पर देहरादून में रन फॉर कारगिल हीरोज को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • वन्य जीव संघर्ष के साहसी मददगारों को किया जाएगा सम्मानित – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.