सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

CM धामी ने श्रमिक सेवा मोबाइल ऐप किया लॉन्च, 8005 श्रमिकों को DBT से ₹17 करोड़ वितरित

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 12, 2026 1:19 अपराह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण करने के साथ ही 8,005 श्रमिकों के खाते में ₹17 करोड़ से अधिक राशि का DBT के माध्यम से हस्तातंरण किया।  

मुख्यमंत्री ने बोर्ड को अधिक से अधिक श्रमिकों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुदान वितरण में पारदर्शिता बरते जाने के क्रम में ऑफलाइन अनुदान वितरण बन्द कर ऑनलाइन निस्तारण एवं DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में धनराशि का हस्तांतरण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के जरिए अब तक 11,828 लाभार्थियों को कुल ₹29.89 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है।  

उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के कौशल प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जाए, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए स्थानीय श्रमिकों को पलम्बर, इलेक्ट्रिशियन, मिस्त्री, कारपेन्टर आदि क्षेत्रों में कौशल प्रदान किया जाए। इसी तरह योगा एवं वेलनेस में रोजगार की सम्भावना को देखते हुए आगामी सत्र में श्रमिकों के बच्चों को योग एवं वेलनेस में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड,  निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को कौशल प्रशिक्षण उपरान्त विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास करे। इसके लिए विदेश मंत्रालय में पंजीकृत एजेन्सी के माध्यम से कार्यवाही की जाए। साथ ही श्रमिकों को पीएम स्वनिधि योजना से जोड़ने और उनका समय- समय पर स्वास्थ्य परीक्षण पर भी ध्यान दिया जाए। इस हेतु श्रमिकों के कार्यस्थल पर ही चिकित्सीय परीक्षण की व्यवस्था की जाए, ताकि उनके रोजगार में व्यवधान उपलब्ध न हो।

श्रमायुक्त पीसी दुम्का ने बताया कि UKLCCMS Portal के माध्यम से अब तक 16,000 अधिष्ठानों का पंजीकरण हो चुका है, जिसके जरिए शुल्क के रूप में ₹80 लाख की धनराशि जमा हो चुकी है। साथ ही बोर्ड के पास अब तक कुल ₹324 करोड़ की धनराशि Cess के रूप में जमा हो चुकी है। जिसे श्रमिकों के कल्याण में उपयोग किया जा रहा है।  इस मौके पर उपायुक्त विपिन कुमार सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
  • पहाड़ के जंगल अब डराने लगे, कहीं भालू तो कहीं बाघ का खौफ
  • पौड़ी गढ़वाल : डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के विजेताओं की घोषणा
  • निरीक्षण समिति ने राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर का किया निरीक्षण
  • नंदा की डोलियों का पड़ावों पर हुआ स्वागत, जागरों से दी अगले पड़ाव की विदाई
  • मोबाइल नदी में फेंका, रेलिंग पर चढ़ा और अलकनंदा में लगा दी छलांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.