posted on : दिसम्बर 17, 2021 4:35 अपराह्न
सतपुली । राजकीय इंटर कालेज सतपुली के स्वयंसेवियों ने गंगा स्पर्श दिवस पर नयार नदी व दंगलेश्वर मंदिर के आस पास सफाई अभियान चलाया। नदी के आस पास प्लास्टिक, पॉलीथिन व अन्य अवशेषों को एकत्रित कर नष्ट किया गया। सभी स्वयंसेवियों ने मंदिर के पास व रास्तो की झाड़ियों को साफ किया। गंगा स्पर्श दिवस पर कार्यक्रम अधिकारी देवकुमार ने छात्रों को गंगा की पवित्रता के बारे में बताया, दूर दूर से लोग हमारी मातृभूमि उत्तराखंड में आते हैं यहां के पवित्र जल को अपने घर लेकर जाते हैं ऐसे में हमें अपनी नदियों को स्वच्छ व सुंदर रखना चाहिए और इसको हम सबको मिलकर साफ सुंदर बनाये रखना हैं। वही छात्रों को नदी व अन्य जल स्रोतो को निरंतर साफ सफाई करने के लिए भी प्रेरित किया व अपने जीवन मे गंगा को साफ रखने का संकल्प कराया। प्रधानाचार्य रामअवध भास्कर ने छात्रों के कार्य की भूरि भूरि प्रसंसा की और भविष्य में आने वाली पीढ़ी को भी जागरूक करने के लिए बच्चो को प्रेरित किया। कार्यक्रम में विनय रावत, दयाकिशोर बिनजोल, सुनीता रावत आदि शामिल रहे।




