शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नगरवासियों ने चमोली कस्बे में बने कूड़ा डंपिंग जोन के विरोध में किया प्रदर्शन

नगर पालिका के कूड़ा वाहनों को भी लौटाया

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 10, 2024 9:16 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर की ओर से चमोली कस्बे के निकट अलकनंदा नदी के तट पर बनाये गये कूड़ा डंपिंग जोन को लेकर शनिवार को चमोली कस्बे के निवासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पालिका की ओर से एकत्र किये कूड़े के वाहनों को वापस लौटाया गया।

चमोली कस्बे के देवेंद्र सिंह गुसांई, धीरेंद्र सिंह रावत का आरोप है कि पूर्व में नगर पालिका की ओर से यहां पर शवदाह गृह के पास वाहन पार्किंग के लिए टीन शेड बनाया गया था लेकिन अब इस टीन शेड को कूड़ा डंपिंग जोन बना दिया गया है। जबकि पालिका की ओर से पोखरी मोटर मार्ग पर भी कूड़ा डंपिंग जोन बनाया गया है। नगर का कूड़ा वहां फैंकने के बजाय चमोली कस्बे के पास फैंका जा रहा है जिससे यहां पर गंदगी फैल रही है और आने वाले समय में इसके आसपास रह रहे लोगों को बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व जिलाधिकारी को भी कूड़ा डंपिंग जोन को हटाये जाने के लिए ज्ञापन दिया गया था लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर विरोध प्रदर्शन कर कूड़ा वाहनों को यहां से लौटाया गया है। यदि इसके बाद भी कूड़ा डंपिंग जोन हटाया नहीं जाता है तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पडेगा। इस मौके पर शादब अंसारी, अतिक अंनसारी, चरण सिंह रावत, हिमांशु पंवार, धीरेंद्र सिंह रावत, संतोष श्रीवास्तव, नसीमा, कुलदीप वर्मा, अनुराग वर्मा, विक्रम सिंह नेगी, तलीफ अंसारी आदि मौजूद थे।

इधर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार का कहना है कि यहां पर सूखा कूड़ा एकत्र किया जा रहा है जिसको बाद में रिसाइकिल किया जाएगा। अब यहा पर गिला कूड़ा एकत्र नहीं किया जाएगा ताकि किसी को परेशानी न हो।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2026 में भारत में मजबूती की राह पर निसान, सामने आई 7 सीटर बी-एमपीवी ग्रेवाइट की जानकारी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की पत्नी ने की भेंट, हरसंभव सहयोग का आश्वासन
  • दो मासूम व एक किशोर बालक के साथ परिस्थितियों की मार झेल रही व्यथित विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन का सहारा
  • सीएम ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • सीएम ने अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली बढाने के निर्देश
  • वाहन दुर्घटनाग्रस्त : तीन की मौत छः घायल
  • भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • आईटीडीए बनेगा आईटी सेवाओं के लिए सिंगल नोडल एजेंसी – मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : 20 हजार रुपये रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : खेल महाकुंभ का नाम बदलकर रखा मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.