सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बाल फिल्म मेले में कालजई फिल्मों को देख खिल उठे बच्चों के चेहरे

शेयर करें !
posted on : जून 13, 2024 12:22 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। रचनात्मक शिक्षक मंडल उत्तराखंड की पहल पर जोशीमठ और उसके आसपास के स्कूली बच्चों के लिए चल रहे तीन दिवसीय बाल फिल्म मेले के तहत बुधवार को राजकीय इंटर कालेज पांडुकेश्वर के बच्चों ने फिल्मों को फिल्में दिखायी गई। कार्यक्रम की शुरुआत कुमांयू के वरिष्ठ कवि हीरा सिंह राणा की चौथी पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि के साथ हुई। उसके बाद स्व. राणा का प्रसिद्ध गीत लसका कमर बांधा, हिम्मत का साथा, फिर भोला उज्याली होली, कां ले रौली राता ’ को सामूहिक रूप से गाया गया।

बच्चों ने सबसे पहले श्याम बेनेगल निर्देशित फिल्म चरणदास चोर देखी। छत्तीसगढ़ी लोककथा पर आधारित इस फिल्म में एक चोर होता है चरणदास जो चोरी जरूर करता है पर अमीरों की, फिर गरीबों को बांट देता है। फिल्म हास्य के साथ-साथ भारतीय समाज की विसंगतियों पर जबरदस्त व्यंग है।

बच्चों ने दूसरी फिल्म देखी चंदा के जूते। एकतारा समूह की ओर से निर्देशित यह फिल्म हमारी शिक्षा की गड़बड़ियों की ओर इशारा करती है। झुग्गियों में रहने वाली चंदा को एक कांवेंट स्कूल में भर्ती कर दिया जाता है। चंदा को सबकुछ स्वीकार है, पर जूते पहनने से परेशानी है। स्कूल में जूते पहनना अनिवार्य है। इसी को केंद्रित यह फिल्म बताती चली जाती है कि कैसे हमारी शिक्षा व्यवस्था बाल मनोविज्ञान को नकारती है। बाल फिल्म समारोह संयोजक नवेंदु मठपाल ने बच्चों को फिल्मों में रंगों का संयोजन और आवाज के महत्व को समझाया। अस्कोट आराकोट यात्रा पर भी बच्चों से बात की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य गीता रानी, वीरेंद्र सिंह रोतेला, देवेंद्र सिंह रावत, अमिता नेथानी, देवेंद्र सिंह नेगी, स्टेशवरी भारती, सुमन शाह, बबिता कंडारी, नवल किशोर, अरविंद सिंह मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.