posted on : अगस्त 2, 2023 11:46 अपराह्न
देहरादून: पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी के खिलाफ शासन ने बड़ा एक्शन लिया है। हरिमोहन सिंह नेगी को सरकार ने उनके पद से हटा दिया है। उन पर सरकारी धन के दुरुपयोग के साथ ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगे थे। लंबे समय से विभिन्न स्तरों पर जांच चल रही थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शासन ने पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है।



