शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सदस्यों को किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 26, 2022 10:27 अपराह्न
 
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सांय को हरिद्वार रोड स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की अंडर 19 महिला टीम को बीसीसीआई की चैंपियनशिप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करने वाली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड को भी बधाई दी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आज हमारे युवा देश-विदेश में उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य स्तरीय खेलों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी प्रदेशवासियों को एक सम्मान प्रदान करता है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के कोने-कोने से ऊर्जावान व प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक टीम के रूप में एकत्र करना ,अपने आप में एक अभूतपूर्व कार्य है। आज संपूर्ण विश्व युवा भारत के आप जैसे ऊर्जावान युवाओं के सामर्थ्य से परिचित हो रहा है। खेल के मैदान में जब हमारे देश का युवा उतरता है, तो भारत की शक्ति का परिचय पूरी दुनिया को देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हमारे प्रदेश के योग्य खिलाड़ियों को क्रिकेट एसोसिएशन न होने के कारण या ता अवसर नहीं मिल पाता था, या उन्हें अन्य राज्यों को ओर से खेलना पड़ता था। परंतु वर्ष 2019 में राज्य में क्रिकेट एसोसिएशन के गठन के बाद से राज्य में क्रिकेट और खिलाड़ियों के विकास में सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक नये भारत का निर्माण होते हुए देख रहे हैं। प्रधानमंत्री जी “एक भारत-श्रेष्ठ भारत“ के स्वप्न को साकार करने हेतु हर वर्ग के सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार युवाओं और महिलाओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु सतत प्रयत्नशील है। हमारी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए राज्य की सरकारी नौकारियों में 30 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक विधानसभा में पारित किया है। साथ ही प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आर्थिक समृद्धि प्रदान करने के लिए सरकारी नौकरियों में खेल कोटे को पुनः लागू करने का निर्णय लिया है। राज्य के युवा खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए भी हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। एसोसिएशन के खिलाड़ियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम की ओर से खेला जाना, हम सभी के लिए गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों के विकास एवं खिलाडियों की सुविधा के लिये जो भी हितकर होगा वह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 2025 में हमारे खिलाडी खेलों में भी प्रदेश का नाम रोशन कर नया इतिहास लिखने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय हमारे उर्जावान खिलाडियों का है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, क्रिकेट एशोसियेशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, सचिव महिम वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पद्मश्री आरके जैन, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, पीसी वर्मा आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.