गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री धामी ने इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप–2025 एवं चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप–2025 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 30, 2025 5:10 अपराह्न

टिहरी : रविवार टिहरी गढ़वाल स्थित कोटी कॉलोनी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप–2025 एवं चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप–2025” के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। कोटी कॉलोनी हेलीपैड पर आगमन पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय रावत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहन रावत एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। समारोह में आगमन पर THDC की ओर से सीएमडी सीपन गर्ग एवं सीटीओ एल. पी. जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया एवं गरिमापूर्ण स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी खिलाड़ियों एवं आगंतुकों का स्वागत करते हुए बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि 300 से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता हम सबके लिए गर्व का विषय है। टिहरी झील ऊर्जा उत्पादन के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, और आने वाले समय में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन व आत्मविश्वास विकसित करते हैं। देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के परिणामस्वरूप हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। प्रदेश में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज प्रगति पर है तथा नई खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सम्मान प्रदान किया जा रहा है। राज्य में 4% खेल कोटा भी लागू किया गया है। पूर्व सीएमडी स्व. आर. के. बिश्नोई को स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने भावुक होकर कहा कि भगवान उन्हें दिव्य चरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जी ने भारतीय एवं विदेशी खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर नरेंद्र नगर इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा जौनसारी सांस्कृतिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसमें क्षेत्रीय परंपराओं एवं लोक-संस्कृति की मनोहर झलक दिखाई दी। इस अवसर पर एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम अवधेश कुमार, सीएमओ डॉ श्याम विजय, टीएचडीसी जीएम एम के सिंह सहित अधिकारीगण, पत्रकारगण एवं जनता उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन स्वीकृति, क्षेत्रीय विकास को नई गति – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘नमामि गंगे’ पखवाड़े का भव्य समापन
  • चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर लिया जंगलों को सुरक्षित रखने का संकल्प
  • भविष्य निर्माण को पूरे मनोयोग से पढाई में जुटें छात्राएं – डीएम गौरव कुमार
  • प्रशासन ने शुरू की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद
  • तहसीलदार निलंबित, पहले ही हो चुकी गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख
  • देहरादून में अपराध पर सख्ती : “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश
  • अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, आईएमए उपाध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.