सोमवार, दिसम्बर 1, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : तीन विधान सभाओं में से दो पर भाजपा तो एक पर कांग्रेस ने मारी बाजी

शेयर करें !
posted on : मार्च 10, 2022 11:48 अपराह्न

 

चमोली : चमोली जिले के तीन विधान सभाओं में से दो विधान सभा थराली में भाजपा के भूपाल राम टम्टा और कर्णप्रयाग में अनिल नौटियाल विजयी रहे जबकि बदरीनाथ विधान सभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने जीत हासिल की है।

गुरूवार को भारी पुलिस व्यवस्था के बीच आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो गया था पहले दौर में पोस्टल मतों की गणना शुरू हुई उसके बाद ईवीएम की गणना। ईवीएम की मतगणना में बदरीनाथ विधान सभा में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर रही पहले सात चक्र तक भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए थे। लेकिन आठवें दौर के बाद भाजपा प्रत्याशी ने पिछड़ना शुरू किया। इस सीट पर पोस्टल और ईवीएम सहित भाजपा प्रत्याशी 2066 मत से पीछे रह गये। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी को 32661 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 30595 मत मिले। इस तरह इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की। इसी प्रकार थराली विधान सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम पहले दौर की मतगणना से ही कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीत राम से बढ़त बनाये हुए थे। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी, कांग्रेस प्रत्याशी ने 8302 मतों से जीत हासिल की। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा को 32852 और कांग्रेस डा. जीत राम को 24550 मत मिले।

वहीं कर्णप्रयाग विधान सभा सीट में भी रोचक मुकालबा रहा। पहले आठ दौर तक की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नेगी भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल से बढत बनाये हुए थे लेकिन जैसे ही नौवें दौर की मतगणना शुरू हुई तो कांग्रेस प्रत्याशी पिछडने लगा। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल ने 6715 मतों से जीत दर्ज की। यहां पर भाजपा प्रत्याशी को 28911 और कांग्रेस प्रत्याशी को 22196 मत मिले। चमोली की तीनों सीट पर जैसे ही भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाने लगे और अंतिम दौर की मतगणना चल ही रही थी कि दोनों ही पार्टियों के समर्थकों ने आतिशबाजी के साथ रंगों की होली खेलनी शुरू कर दी थी। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों ने विजयी जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रधानमंत्री मोदी ने “मन की बात” में की उत्तराखंड की विशेष ब्रांडिंग, मुख्यमंत्री धामी के कामों पर PM MODI की मुहर
  • मुख्यमंत्री के आश्वासन पर चौखुटिया का उपजिला चिकित्सालय आंदोलन स्थगित; टोकन मनी जल्द जारी होगी, विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे तैनात
  • प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में की उत्तराखंड की विशेष ब्रांडिंग, मुख्यमंत्री धामी के कामों पर पीएम मोदी की मुहर
  • 20वां नाबोत्सव का हुआ समापन, उत्तराखंड ने किया शानदान प्रदर्शन
  • राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विरासत को सुरक्षित व सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • राज्यपाल ने किया ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय में आयोजित ड्ल्यूएसडीएम-2025 का समापन
  • 2030 तक HIV एड्स महामारी को समाप्त करना : भारत का अगला बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसर
  • भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में 03 दिसंबर को भगवंत ग्रुप का रजत जयंती समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां होंगी सम्मानित
  • राज्य में बनेगी 23 नई खेल अकादमियाँ, हर साल 920 इंटरनेशनल एथलीट तैयार होंगे – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के तहत 02 दिसंबर को कोटद्वार में जनपद स्तरीय कैंप का आयोजन – एलडीएम मीनाक्षी शुक्ला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.