कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड के कंडारा गांव में मंगलवार को भालू के हमले में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की हालात सामान्य बताई है।
कंडारा गांव की प्रधान कुसुमलता कंडारी, किमोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश बिष्ट आदि ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे देवेश्वरी देवी(45) पत्नी सुरेंद्र लाल अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी। लेकिन इस बीच घात लगाए भालू ने महिला पर हमला कर दिया। जिसमें महिला घायल हो गई। महिला को निजी वाहन से अस्पताल लाया गया है। प्रधान कुसुमलता कंडारी ने बताया कि घटना की सूचना प्रशासन और वन विभाग को दे दी गई है।




Discussion about this post