चमोली । चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर-मंडल मोटर मार्ग पर हरियाली के समीप से ग्वाड़ गांव के लिए ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। वर्तमान में सड़क निर्माण कार्य से निकले मलवे का निस्तारण न होने से भारी वर्षा में यह मलवा गांव में घूस रहा है जिससे गांव को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर ग्रामीणों के नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिये जाने की मांग की है।
ग्वाड के निवासी अरविंद बिष्ट, दीपा देवी, कुंवर सिंह, मनवर सिंह, हरेंद्र सिंह का कहना है कि हरियाली से ग्वाड़ गांव को बनने वाली सड़क के मलवे से ग्रामीणों के खेत खलिहान नष्ट हो गये वहीं भारी वर्षा में यह मलवा और भी खतरनाक साबित हो रहा है। वर्तमान में इस मलवे से प्राथमिक विद्यालय ग्वाड का भोजनालय, बाथरूम क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही ग्रामीणों की गौशालाऐं व भवन भी इसकी जद में आ गये है। जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी से वर्तमान में सड़क के कटिंग के मलवे से हुए ग्रामीणों के नुकसान का मुआवजा कार्यदायी संस्था से दिलवाने की मांग की है।




Discussion about this post