सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम के ई-संवाद का ग्राम प्रधानों ने किया बहिष्कार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 13, 2020 5:18 अपराह्न

गोपेश्वर/थराली/पोखरी (चमोली)। चमोली जिले में अधिकांश विकास खंडों में ग्राम प्रधानों ने सोमवार को ग्राम प्रधानों के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ई संवाद का कहीं पूर्ण रूप से तो कहीं आंशिक रूप से बहिष्कार किया। प्रधानों का कहना है कि सरकार ग्राम पंचायतों को कमजोर बनाने का कार्य कर रही है।

सोमवार को उत्तराखंड के सीएम ने प्रधानों के साथ ई संवाद कार्यक्रम रखा था। जिसका की चमोली जिले के पोखरी, जोशीमठ, थराली, नारायणबगड, गैरसैण, कर्णप्रयाग, देवाल, दशोली व घाट विकास खंडों में कहीं पूर्ण रूप से तो कहीं आंशिक रूप से बहिष्कार किया गया। प्रधान संगठन जोशीमठ के ब्लाॅक अध्यक्ष अनूप नेगी, पोखरी के धीरेंद्र सिंह राणा, थराली के डाॅ. जगमोहन सिंह रावत का कहना है कि यह सरकार ग्राम पंचायतों को कमजोर करने पर तुली है। ग्राम प्रधानों के सारे अधिकार कम कर नौकरशाही को बढ़ावा दे रही है। मनरेगा में टेंडर प्रक्रिया कर अपने चेहते दुकानदारों को सामग्री सप्लाई का काम देना चाह रही है। इस लिए प्रधानों ने इसका बहिष्कार किया है। साथ ही उनकी यह भी मांग है कि मनरेगा में कार्य दिवस तीन सौ दिन किया जाए, ग्राम पंचायतों का सोशल ऑडिल कर्मचारियों से ही करवाया जाए न की संस्थाओं से, प्रधानों को 15 हजार रुपया मानदेय व पांच हजार रुपये की पेंशन दी जाए जिसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय भी मांगा था लेकिन सीएम ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया।

वहीं दशोली के ब्लाॅक अध्यक्ष नैन सिंह कुंवर का कहना है कि एक ओर प्रधानों पर प्रवासियों के लिए रोजगार की व्यवस्था करने का दबाव बनाया जा रहा है वहीं प्रधानमंत्री की जल जीवन मिशन को ठेके पर दिया जा रहा है। जबकि पूर्व में गांवों में स्वजल के माध्यम से पेयजल से संबंधित जो भी कार्य होते थे उन्हें प्रधान ही संचालित करते थे। यदि जल जीवन मिशन का कार्य ग्राम पंचायतों को मिलता तो प्रवासियों को रोजगार की व्यवस्था हो सकती थी। कहा कि दशोली ब्लाॅक में ई संवाद में कम ही प्रधान पहुंचे थे जो आये थे वह सीएम की ग्राम पंचायतों को लेकर क्या योजना है उसके बारे में जानकारी हासिल करना था लेकिन नेटवर्क ठीक न होने कारण सही ढंग से संवाद न हो सका।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.