पीपलकोटी (चमोली)। सोमवार को बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के समीप भनेरपानी भूस्खलन जोन के पास पहाड़ी से आये बोल्डर की चपेट में आने से दो बाईक क्षतिग्रस्त हो गये है जबकि एक सोमो को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस घटना में किसी भी व्यक्ति की हतायत होने की सूचना नहीं है।
बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के समीप भनेर पानी के पास एक सप्ताह से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग अवरूद्ध चल रहा है। जिसे खोलने का कार्य जारी है लेकिन बार-बार पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण हाइवे को खोलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से लोग यहां पर एक से डेढ किलोमीटर चढाई चढ कर आवाजाही कर रहे थे। सोमवार को यहां पर पहाड़ी के पत्थर आने के कारण मार्ग अवरूद्ध चल रहा था। जिसे खोलने का कार्य जारी था जिससे यहां पर वाहनों की कतार लगी हुई थी। इसी बीच पहाड़ी से छिटके बोल्डर की चपेट में आने से दो मोटर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई जबकि एक आईटीबीपी का टाटा सोमो वाहन को भी नुकसान पहंुचा है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी चमोली नंदकिशोर जोशी ने बताया कि हाईवे को अपराह्न बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। वहीं पहाड़ी से आये पत्थरों की चपेट में आने से दो मोटर बाइक व एक सोमो वाहन को नुकसान पहुंचा है। कहा कि बार-बार पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यहां पर मार्ग अवरूद्ध हो रहा है। एतिहात के तौर पर वाहनों को आने-जाने नहीं दिया जा रहा था। सोमवार को वाहनों की आवाजाही के लिए हाइवे को खोल दिया गया है।




Discussion about this post