रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : जान जोखिम में डालकर बारातियों ने पार किया घट गदेरा

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 23, 2024 11:15 पूर्वाह्न

देवाल (चमोली)। चमोली जिले देवाल विकास खंड के दूरस्थ वलाण गांव को जोड़ने वाले घट गदेरे पर पुल न होने के कारण गांव में आ रही बारात को गांव तक पहुंचने के लिए भारी मशकत का सामना करना पड़ा। गदेरे को पार कर किसी तरह बाराती गांव तक पहुंच पाये। इन दिनों क्षेत्र में बारात का सीजन चल रहा है।  देवाल विकास खंड के दूरस्थ गांव वलाण के  भरानी और घट गाड गधेरे में पुल नहीं होने से बारातियों को वर-वधू को जान जोखिम डाल कर गथेरे में पार कर पहुंचे। यदि गांव के लिए मोटर सड़क और गदेरे में पुल बना होता तो बारातियों को मुश्किलों का सामना न करना पड़ता।

गांव के उप प्रधान विरेन्द्र राम कनियाल ने बताया है कि सोमवार को गांव निवासी आलम राम की पुत्री बसंती की बारात सवाड गांव से वलाण गांव आ रही थी तभी रास्ते में पड़ने वाली घट गधेरे को  पुल नहीं है। ग्रामीणों ने गधेरे में एक लकड़ी की बल्ली डाल कर आवाजाही कर रहे है। उन्होंने कहा कि गांव के लिए मोटर सड़क और गधेरे में यदि पुल बन जाता तो इस तरह की मुश्किल नहीं होती। उन्होंने बताया कि रोड व पुल की समस्या को लेकर  ग्रामीणों ने बीते 19 अप्रैल  को लोक सभा चुनाव का बहिष्कार किया था। ग्रामीणों ने एक भी वोट नहीं डाला। समस्याओं का हल नहीं हुआ तो आगामी चुनाव का भी बहिष्कार का विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बरसात में पांच किमी अतिरिक्त दूरी तय कर खड़ी चढ़ाई  पैदल चल कर वलाण गांव पहुचा जा सकता है।

सवाड गांव के वर नरेंद्र राम और उनके पिता खिलाफ राम ने बताया कि घटगाड गधेरे मे डाले लकड़ी के लट्ठे को पार करते समय बहुत डर लगा और जान जोखिम में डालकर बरात को पार किया। यहां पर पुल  की सख्त जरूरत है। बलाण गांव के प्रधान कविता देवी, प्रताप बिष्ट, महावीर राम, केदार सिंह, मदन राम, बचुली देवी, बसन्ती देवी, नरेंद्र राम ने कहा कि गांव जाने के लिए कठिन रास्ता और गधेरे में पुल  नहीं होने से लोग रिश्ता करने से भी बचते है ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती, कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • फूलदेई पर्व पर बच्चों की किलकारियों से गूंजा जिलाधिकारी आवास, रंग-बिरंगे फूलों और लोकगीतों से महका माहौल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बच्चों को दिए उपहार
  • व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव पर दी खुदकुशी की धमकी, जंगल से बेहोश मिलीं, अस्पताल में भर्ती
  • सेना की बड़ी सफलता : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
  • पश्चिम एशिया संकट में UAE एयरस्पेस पर सख्त पाबंदी, दर्जनों फ्लाइट्स रद्द, टाइमिंग बदली
  • उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट, पहाड़ों से मैदानों तक छाए बादल, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
  • कोटद्वार में बनेगा एबीसी सेंटर, आवारा कुत्तों की समस्या से मिलेगी राहत, उत्तराखंड शासन ने जारी की एक करोड़ रुपये की पहली किस्त, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के प्रयासों से परियोजना को मिली गति
  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होगी घोषणा!
  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.