सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में बेरोजगार के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

शेयर करें !
posted on : जुलाई 15, 2020 6:41 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के प्रतिभावान बेरोजगार युवाओं तथा कोरोना महामारी में घर लौटे बेरोजगार प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने के लिए राजकीय पाॅलिटेक्निक गोपेश्वर, घिंघराण में जनरल वर्क सुपरवाइजर ट्रेड में तीन माह का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से शुरू हो गया है। जिला प्रशासन के प्रयासों से राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के माध्यम से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री डेवलपमेंट कौंसिल (सीआईडीसी) के सहयोग से युवाओं को तीन माह का सिविल वर्क सुपरवाइजर के तहत भवन एवं सड़क निर्माण, जल संरक्षण एवं सवंर्धन संरचानाएं आदि निर्माण कार्याे का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए युवाओं को मन लगाकर प्रशिक्षण पूरा करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कोरोना महामारी में रोजगार की आवश्यकता को देखते हुए बहुत कम समय में बडी मेहनत से इस पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है। कहा कि यह नेशनल लेवल का एक बहुत ही अच्छा प्रशिक्षण कार्यक्रम है और इसके लिए चुने गए बेरोजगार युवाओं के सामने अपने भविष्य को सवारने का एक बेहद सुनहरा अवसर है। कहा कि वर्क सुपरवाइजर एक मल्टी डाइमेंशनल फिल्ड है। भवन एवं सड़क निर्माण जैसे सिविल वर्क हमेशा चलते रहेंगे। इसलिए सभी युवा अच्छी तरह से प्रशिक्षण को पूरा कर इसका भरपूर फायदा उठाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को वर्क सुपरवाइजर का प्रमाण पत्र एवं 45 हजार रुपये की धनराशि भी दी जाएगी। ताकि इस धनराशि से बेरोजगार युवा किसी भी कंपनी में सिविल वर्क के लिए अपनी तैयारी कर सके। उन्होंने सभी युवाओं को मन लगाकर इस प्रशिक्षण को पूरा करने पर जोर दिया।

एनएचआईडीसीएल के जीएम संदीप कार्की ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए तीन महीने का कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसको पूरा करने के बाद विनिर्माण क्षेत्र की किसी भी कंपनी में आसानी से जनरल वर्क सुपरवाइजर के पद पर कार्य करने का अवसर मिल सकेगा। बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से राजकीय पाॅलिटेक्निक गोपेश्वर में इस पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है तथा युवाओं को सीआईडीसी के सहयोग से सिविल वर्क सुपरवाइजर कार्याे के प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सीआईडीसी के मैनेजर अनुराग पंवार ने कहा कि युवाओं को वर्क सुपरवाईजर ट्रेड में तकनीकी विकास एवं कार्यशैली के बढते हुए बदलाव को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण तैयार किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण, नींव, पत्थर चिनाई, सीलन रोक, खिडकियां, दरवाजे, छतें, आवरण, पलस्तर, टीप, फर्श, जल संभरण, सड़क निर्माण, जल संरक्षण, साइट पर किए गए कार्याे का रिकार्ड रखने, निर्माण कार्य के लिए मजदूर एवं सामग्री की आवश्यकता एवं उनकी देखरेख का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मिल सके। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण, सीआईडीसी के डिप्टी मैनेजर विजय बहादुर सिंह, एनएचआईडीसीएल के इंजीनियर अंकित शर्मा, सीआईडीसी के इंजीनियर पंकज राय आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.