गोपेश्वर ( चमोली)। चमोली जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चमोली पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के संदवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये है।
पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि चमोली जिले के जनपद थाना गैरसैंण, कर्णप्रयाग, चमोली, गोपेश्वर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य व संवेदनशील स्थानों पर कैमरे लगवाये गये। विधायक कर्णप्रयाग सुरेंद्र सिंह नेगी व विधायक बद्रीनाथ महेन्द्र भट्ट ने विधायक निधि से पुलिस विभाग इसके लिए धनराशि उपलब्ध करवायी थी। बताया कि विकासखंड गैरसैंण में कस्बा गैरसैंण व कस्बा मेहलचोरी में कुल सात विकासखंड कर्णप्रयाग में कस्बा कर्णप्रयाग व कस्बा गौचर में सात, कस्बा चमोली में चार व गोपेश्वर में चार मुख्य व संवेदनशिल स्थानों पर लगाये गये वहीं जोशीमठ कोतवाली क्षेत्र में आठ कैमरे लगाये जाने है। ताकि जनपद में शांति व कानून व्यवस्था को चुस्त दुरस्थ रखा जाए।
विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि उन्होने पुलिस को विधायक निधि से साढे चार लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करायी थी। उन्होंने पुलिए के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए वे हर समय पुलिस प्रशासन की हर संभव मदद के लिए तत्पर है।




Discussion about this post