मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 04 सदस्यों को कोटद्वार से दबोचा

शेयर करें !
posted on : जून 19, 2025 7:30 अपराह्न

चमोली : चमोली पुलिस ने कर्णप्रयाग में हुई चोरी के मामले में कोटद्वार से घटना में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गिरोह के दो सदस्य अभी फरार हैं। जिनकी पुलिस की ओर से खोजबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग के महादेव ज्वेलर्स के मालिक प्रियांशु बंसल ने 15 जून को कोतवाली कर्णप्रयाग में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग आमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग राकेश चंद्र भट्ट के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जिस पर घटना के खुलासे के लिए गठित इस टीम ने गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान 14 जून 2025 को सूचना मिली कि उक्त तीनों महिलाएं नारायण बगड़, कुलसारी और थराली बाजार में भी ज्वेलरी की दुकानों पर इसी तरह खरीददारी के बहाने आई-गई थीं। इस सूचना पर पुलिस टीम को विभिन्न हिस्सों में बांटा गया। एक टीम (SSI संजय नेगी के नेतृत्व में) ने नारायण बगड़, थराली आदि बाजारों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दूसरी टीम (चौकी प्रभारी गौचर उपनिरीक्षक मानवेन्द्र गुसाईं के नेतृत्व में) ने ग्वालदम, बैजनाथ, बागेश्वर, अल्मोड़ा आदि स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। तीसरी टीम (अपर उपनिरीक्षक राजीव कुमार चौकी प्रभारी बाजार कर्णप्रयाग) को कर्णप्रयाग बाजार, घटनास्थल महादेव ज्वेलर्स और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने का जिम्मा सौंपा गया।

तीनों टीमों द्वारा कर्णप्रयाग बाजार से लेकर बागेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत और सोमेश्वर तक लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की गई। फुटेज में यह सामने आया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए कर्णप्रयाग बाजार में 3 महिलाएं और 3 पुरुष एक सफेद रंग की टैक्सी नंबर की स्विफ्ट कार से आए थे। फुटेज में यह भी दिखाई दिया कि 14 जून को ये लोग नारायण बगड़, थराली, ग्वालदम होते हुए बागेश्वर, अल्मोड़ा से काशीपुर और फिर मुरादाबाद की तरफ जा रहे हैं।

गिरोह की गिरफ्तारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य जनपदों के सीमावर्ती थानों से जानकारी जुटाई गई, जिससे पता चला कि इस तरह के गिरोह मुरादाबाद और सम्भल की तरफ से सक्रिय रहते हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीमें 16 जून से उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल, मुरादाबाद और बिजनौर में कैंप कर स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

जांच में यह भी पता चला कि यह गिरोह अत्यंत शातिर किस्म का है। वे टैक्सी नंबर की गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं और लगातार अपना ठिकाना बदलकर बरेली, नैनीताल, हिमाचल और उत्तराखंड में भी अपराध करते रहे हैं। इस जानकारी पर स्थानीय मुखबिर तंत्र और एसओजी टीम चमोली से मिले सटीक इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सूचना पर कल, 18 जून 2025 को गिरोह के कोटद्वार में होने की जानकारी प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीमें कोटद्वार पहुंचीं और तलाश शुरू की। सिद्धाबली मंदिर के सामने कोटद्वार-पौड़ी रोड पर उक्त घटना में प्रयुक्त हुई एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार  को रोका गया। कार से पुलिस टीम ने घटना में शामिल चार अभियुक्तों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी किया गया अधिकांश माल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के दो सदस्य फरार अभी भी फरार हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी ने एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए नव निर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण
  • भाजपा – कांग्रेस ने बनाया उत्तराखण्ड को अपराधियों की शरणस्थली – एडवोकेट जोशी
  • 22 अप्रैल को खुलेंगे ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट
  • बीकेटीसी के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती नहीं रहे
  • औली के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान
  • नागपुर-पोखरी बीडीसी में छाये रहे क्षेत्र की सड़कों के मुद्दे
  • स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड – रेखा आर्या
  • पहचान छिपाने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने शुरू किया आपरेशन क्रैक डाउन
  • वन पंचायत सरपंचों की समस्याओं का होगा निराकरण – डीएम गौरव कुमार
  • सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, बोले मानदेय में हो बढ़ोत्तरी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.