गोपेश्वर (चमोली)। पेट्रोल व डीजल के दामों में भारी बढ़ोत्तरी के साथ ही मंहगाई के विरोध में शुक्रवार को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में वाहन पर रस्सी लगाकर खींचते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक सरकार मंहगाई पर रोक व पेट्रोल व डीजल के दामों को कम नहीं करती है कांग्रेस पार्टी लगातार आंदोलन करती रहेगी।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एक तरफ पूरा देश कोरोना संकट से जुझ रहा है। लाॅक डाउन के चलते लोगों का रोजगार छीन गया है। आम आदमी की आर्थिकी गड़बडा गई है और सरकार ऐसे समय में पेट्रोल व डीजल के दामों पर निरंतर बढ़ोत्तरी कर रही है। उपर से सरकार के मंत्री जनता के राहत देने के बजाय बयान दे रहे है कि हम दामों को कम नहीं कर सकते है। इससे साफ जाहिर है कि इस सरकार को जनता की फिक्र नहीं है और सिर्फ वोट की राजनीति कर जनता को लोक लुभावने सपने दिखाकर छलाती आ रही है। कहा कि यदि सरकार मंहगाई पर रोक नहीं लगाती है और पेट्रोल व डीजल के दामों को कम नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।
वहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक व पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष डाॅ. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल व डीजल के दाम कम हो रहे है और भारत में इनके दाम निरंतर बढ़ रहे है। सरकार का यह रवैया जनता पर भारी पड़ रहा है। जिसका विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, डाॅ. अनसूया प्रसाद मैखुरी, ओम प्रकाश नेगी, अरविंद नेगी, संदीप भंडारी, योगेंद्र बिष्ट, संदीप झिक्वाण आदि मौजूद थे।




Discussion about this post