पीपलकोटी (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के समीप भनेर पानी लैंड स्लाइड जोन बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों व स्थानीय लोगों के लिए सरदर्द बनता जा रहा है। आय दिन हल्की बरसात से भी यहां पर पहाड़ी से भारी मलवा व बोल्डर आ रहे है जिससे मार्ग अवरूद्ध हो रहा है। गुरूवार की रात्रि से शुक्रवार सुबह तक हुई वर्षा के कारण भनेर पानी में हाईवे रात्रि में ही बंद हो गया था जिसे शुक्रवार को साढे तीन बजे बाद खोला जा सका।
आपदा परिचालन केंद्र से जारी सूचना के अनुसार भनेर पानी में पहाड़ी से भारी मलवा व बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया था। जिसको खोलने का कार्य जारी था। भारी मसकत के बाद हाईवे को अपराह्न बाद वाहनों के आने-जाने के लिए खोल दिया गया है। हाईवे के खुलने के बाद यहां पर फंसे हुए लोगों ने राहत की सांस ली।




Discussion about this post