पोखरी (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय से पोखरी विकास खंड को जोड़ने वाली सड़क विभागीय लापरवाही के कारण कई स्थानों पर खास्ताहाल बनी हुई है। जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों के साथ ही राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क के सुधारीकरण की मांग को लेकर पोखरी विकास खंड के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को शनिवार को ज्ञापन भेजकर भेजा है।
पोखरी ब्लाॅक के प्रधान संगठन के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी, प्रधान रडुवा प्रदीप बत्र्वाल, मधूसुदन किमोठी, मुकेश नेगी का कहना है कि पोखरी गोपेश्वर मोटर मार्ग जो कि पीएमजीएसवाई के अधीन है। इस मोटर मार्ग पर हापला से देवखाल तक कई स्थानों पर सड़क पर गढ्ढों के साथ ही मलवा आया हुआ है, सड़क पर नालियों का निर्माण न होने से बरसात का पानी काश्तकारों की भूमि को भी नुकसान पहुंचा रहा है। कहा कि आय दिन यहां से गुजरने वाले वाहन व राहगीर जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे है। कई बार विभाग से इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन भेजकर मार्ग के सुधारीकरण की मांग की है।




Discussion about this post