नंदप्रयाग (चमोली)। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में चमोली जिले के नगर पंचायत नंदप्रयाग को देशभर में प्रथम स्थान मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 20 अगस्त को देहरादून में नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव को पुरस्कृत करेंगे।
नगर पंचायत नंदप्रयाग की जनसंख्या करीब 2447 है। इसमें चार वार्ड मुनियाली, शकुंतलाबगड़, अपर बाजार और चंडिका मोहल्ला शामिल है। स्वच्छता के ऑन लाइन सर्वेक्षण के लिए आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नगर पंचायत नंदप्रयाग में स्वच्छता को लेकर आम लोगों का फीडबैक लिया गया। जिसमें करीब छह हजार लोगों ने नगर में स्वच्छता पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। शहरी विकास निदेशक विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में नगर पंचायत नंदपंयाग की अध्यक्ष हिमानी वैष्णव को बधाई देते हुए 20 अगस्त को देहरादून में आयोजित पुरस्कार कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उन्हें पुरस्कृत करेंगे।





Discussion about this post