सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिकारी दल ने किया दो बच्चों को अपना निवाला बनाने वाले नरभक्षी गुलदार का शिकार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 11, 2020 8:38 अपराह्न

थराली / चमोली (रमेश थपलियाल)। दो बच्चों को अपना निवाला बनाने वाला नरभक्षी गुलदार को शिकारी दल ने ढेर कर दिया है। जिससे क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली। शिकारी  लखपत रावत और जाय हुकील ने आंतक के प्रयाय बने गुलदार के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के बाद उसका खात्मा कर दिया है।

बता दें  कि 29 मई को ग़ैरबारम गांव में नरभक्षी गुलदार ने 11 वर्षीय बच्ची को अपना निवाला बनाया था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को आदमखोर घोषित करते हुए दो शिकारी लखपत रावत एवं जॉय हुकील को आदमखोर के शिकार के लिए भेज दिया था । लगातार 11 दिनों की मेहनत एवं सटीक रणनीति के आधार पर दोनों ही शिकारियों के प्रयासों के बाद शुक्रवार की देर शाम जैसे ही गुलदार दिखाई दिया । जॉय वकील  की 375 बोर राइफल की टाइगर से गोली निकली है और एक ही गोली में गुलदार ढेर हो गया। दोनों शिकारी बताते हैं कि गुलदार को मारने से पूर्व ही उन्होंने पूरे आंकड़े एकत्र कर लिए थे जिसके आधार पर उन्हें पता था कि आदमखोर मादा है, कम ऊंचाई की है, और लगभग छह से सात फीट बड़े शरीर की है ,संभवतः शिकार की कमी के कारण वह आदमखोर हो गई या उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। अपने अध्ययन के दौरान ही उन्होंने यह भी निकाल लिया था कि आदमखोर की उम्र छह से सात वर्ष की है।

अभी भी सदमें है मृतक बच्ची की माता

चमोली जिले के ग़ैरबारम की रहने वाली मधु देवी आज भी घटना से उबर नहीं पाई है । घटना को याद कर बुरी तरह डर एवं सहम जाती है, कहती हैं मैंने बाघ के मुंह से बच्ची को बचाने में पूरी ताकत लगा ली ,लेकिन मैं बच्ची को बचा नहीं पाई।

शिकार की कमी बनाती है आदमखोर

आदमखोर गुलदार को निशाना बनाने वाले सटीक निशाने बाज और  हिंसक  गुलदार को ठिकाने लगाने वाले शिकारी जाय हुकिल और लखपत रावत मूल तौर पर वन्य प्राणी प्रेमी हैं। वे जानवरों की हर गतिविधि को करीब से जानने को हमेशा उत्सुक रहते हैं। जाय हुकिल बताते हैं कि शिकार की कमी बनाती है  गुलदार को आदमखोर। पिछले 11 वर्षों से तेंदुए के व्यवहार पर अध्ययन कर रहे उत्तराखंड के प्रसिद्ध शिकारी ज्वाई  हुकिल कहते हैं जिस तेजी से तेंदुओं की संख्या बढ़ी है उन्हें भोजन की कमी हुई है ऐसी स्थिति में इंसान उसे अपना सबसे आसान एवं कम मेहनत करने वाला शिकार लगता है और जब एक बार कोई तेंदुआ मानव का मांस शिकार खा लेता है तो वह लगातार इसी आसान शिकार की खोज में रहता है और आदमखोर हो जाता है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.