पोखरी (चमोली)। ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का खामियाजा ग्रामीण महिलाओं को भोगना पड़ रहा है। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के हापला घाटी के नैल गांव की गर्भवती महिला 30 वर्षीय नीमा देवी पत्नी हरीश चन्द्र गुसाई को जब प्रसव वेदना शुरू हुई तो परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी के लिए लाए, लेकिन हापला-मसोली-गुडम-नैल मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण पैदल मार्ग पर ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। जानकारी देते हुये नैल के क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी ने बताया कि भगवान का शुक्र है कि जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
बताया कि भारी वारिस के कारण सड़क पर भारी मलबा आने के कारण नैल मोटर मार्ग बाधित चल रहा है। जिस कारण महिला को पैदल ही सीएचसी पोखरी ले जाया जा रहा था लेकिन महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला और नवजात शिशु को उन्हें बिना मेडिकल परीक्षण कराये ही परिजनो को वापस घर ले जाना पड़ा। वहीं लोनिवि के जेई कुलदीप रावत का कहना है कि जेसीबी मशीन को भेज मलवा साफ कर सडक मार्ग को दिन में खोल दिया गया था।




Discussion about this post