रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एचसीसी कर्मियों को नही मिला 06 माह से वेतन, हड़ताल शुरू

शेयर करें !
posted on : जुलाई 22, 2020 5:32 अपराह्न

पीपलकोटी (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की निमात्री कंपनी एचसीसी (हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी) के वर्करों ने पिछले छह माह से वेतन न मिलने से क्षुब्ध होकर कार्य स्थल पर प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया है। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी वर्कर यूनियन के अध्यक्ष शेखर गिरी का कहना है कि पूरा देश कोरोना संकट से जुझ रहा है। सरकारें मजदूरों को समय पर वेतन भुगतान करने की बात कर रही है लेकिन जल विद्युत परियोजना में कार्यरत मजदूरों को पिछले छह माह से वेतन का भुगतान ही नहीं किया है। ऐसे में उनके परिवार का भरण पोषण कैसे हो रहा होगा इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। कहा कि जब भी कपंनी से वेतन भुगतान की मांग की जाती है तो कंपनी वर्करों को काम से निकालने की धमकी देती है। साथ ही नो वर्क नो पे की बात कह कर वर्करों को धमकाया जाता है।

कहा कि वर्करों की इस दयनीय दशा पर न तो सरकार ही ध्यान दे रही है और ना ही परियोजना के प्रबंधक। कहा कि छह माह से वेतन न मिलने के कारण वर्करों के सम्मुख भुखमरी की नौबत आ गयी है लेकिन परियोजना निर्मात्री कंपनी के आलाधिकारी उन्हें वेतन देने की कोई बात नहीं कर रहे है। जबकि पूर्व में भी जब उन्होंने वेतन की मांग की थी तो उन्हें 20 जुलाई तक वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक वेतन भुगतान करने की कोई पहल कंपनी की ओर से नहीं की जा रही है। जिससे उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। कहा कि जब तक उनके वेतन का भुगतान नहीं हो जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, अरूण, पवन खंडूरी, सौरभ, नंदन राणा, हर्षवर्द्धन रावत आदि शामिल थे।

 

क्या कहते है कंपनी परियोजना प्रबंधक

वर्कर की मांग जायज है पर ऐसा नहीं है कि कर्मचारियों को वेतन ही नहीं दिया गया है। जनवरी माह में पिछले बकाया का भुगतान किया गया है। साथ ही मई माह में जनवरी माह का वेतन के साथ ही बोनस का भी भुगतान किया गया। साथ ही मई माह में वर्करों से बातचीत हुई थी कि जुलाई माह में उनका भुगतान किया जाएगा जिसकी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही वर्करों को भुगतान कर दिया जाएगा।

निशिथ शर्मा, परियोजना प्रबंधक एचसीसी पीपलकोटी चमोली

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार में बनेगा एबीसी सेंटर, आवारा कुत्तों की समस्या से मिलेगी राहत, उत्तराखंड शासन ने जारी की एक करोड़ रुपये की पहली किस्त, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के प्रयासों से परियोजना को मिली गति
  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होगी घोषणा!
  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.