थराली / चमोली । बदरीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज में सांभर का अवैध शिकार के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। जिनकी 14 दिन की रिमांड ली गई है।
शुक्रवार को बदरीनाथ वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि मई माह में मध्य पिंडर रेंज में एक सांभर के शिकार का मामला प्रकाश में आया था। जिस पर मामला पंजीकृत कर जिसकी विवेचना शुरू कर दी गई थे। विवेचना के बाद मामले में चार लोगों का नाम प्रकाश में आया। वन्यजीव अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। चारो आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जहां से उनकी रिमांड ली गई है।
गिरफ्तार चारो अभियुक्तों में थराली के कोलपुड़ी निवासी बिरेंद्र सिंह, बुंगा निवासी दया राम, गेरूड निवासी गोपाल सिंह व इंद्रपाल सिंह शामिल है। कहा कि मामले में अभी अन्य लोगों के संलिप्त होने की संभावना के मध्य नजर मामले की विवेचना जारी है।




Discussion about this post