शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : डीएम हिमांशु खुराना ने ग्राम सभा खैनुरी में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 9, 2022 3:38 अपराह्न

चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को ग्राम सभा खैनुरी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण भी किया और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क सुधारीकरण हेतु शीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देश दिए। ग्राम सभा खैनुरी पहुॅचने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। ग्रामीणों ने आपदा में क्षतिग्रस्त अपर चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग के दोनों ओर मजबूत पुस्ते, नालियां व स्कबर निर्माण करवाने, मानकों के अनुसार सड़क का डामरीकरण कराने, प्रभावित काश्तकारों को भूमि और भवन का उचित मुआवजा दिलाने, सड़क को आरटीओ से पास कराने तथा लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कराने की मांग प्रमुखता से रखी। इस पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आस्वस्त किया कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुधारीकरण के लिए आपदा न्यूनीकरण में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसको जल्द से जल्द स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पीएमजीएवाई के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि प्रभावित काश्तकारों की भूमि और भवन का मुआवजा उपलब्ध कराने हेतु जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करें। अपर चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग पर भूस्खलन एवं बरसाती नाले की समस्या का स्थायी समाधान हेतु सिंचाई, वन विभाग एवं पीएमजीएसवाई के माध्यम से संयुक्त सर्वेक्षण कर राज्य आपदा न्यूनीकरण में प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि मोटर मार्ग के सुधारीकरण हेतु प्राकलन का संशोधित 3.7 करोड़ का आंगणन राज्य आपदा न्यूनीकरण में शासन को भेज दिया गया है। मोटर मार्ग पर नाली निर्माण, स्कवर एवं अन्य छोटे कार्यो के लिए जिला आपदा न्यूनीकरण से जल्द ही कार्य कराए जांएगे। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली, बीडीओ शिव सिंह भण्डारी, ग्राम प्रधान रेखा देवी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार में 36 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • SIR के दूसरे चरण में ERO व AERO लगाएंगे सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश की पहली “Land Border District SPs Conference-2026” नई दिल्ली में आयोजित, डीजीपी दीपम सेठ सहित उत्तराखण्ड के पांचों अन्तरराष्ट्रीय सीमावर्ती जनपदों के पुलिस अधीक्षकों ने किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक आयोजित
  • पहाड़ में समृद्धि की नई इबारत : आधुनिक खेती से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की मिसाल बने पौड़ी के नरेश भट्ट
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त तक कर सकेंगी आवेदन
  • पौड़ी गढ़वाल : जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी अब बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • एडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में एनसीओआरडी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग व मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी के दिए सख्त निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून में 11 जुलाई को पांच दिवसीय “लोक संवर्धन पर्व” का करेंगे उद्घाटन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.