सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : डीएम हिमांशु खुराना ने ली पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 3, 2021 5:08 अपराह्न

चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक लेते हुए एक्ट का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन विकासखंडो में बाल लिंगानुपात सबसे कम है वहां पर विशेष फोकस करते हुए लोगों की काउसलिंग की जाए।

जिलाधिकारी ने कमेटी को अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर निगरानी रखते हुए नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि जिस केन्द्र में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद डिलीवरी कम हो रही है, ऐसे केन्द्रों पर विशेष फोकस किया जाए। भू्रण परिक्षण का मामला संज्ञान में आने पर अल्ट्रासाउंड केन्द्र को तत्काल सीज करते हुए संचालक के खिलाफ एक्ट के तहत कडी कार्रवाई अमल में लाना सुनिश्चित करें। कहा कि लोगों को जागरूक करें और भ्रूण परीक्षण की जानकारी देने वालों को पुरस्कृत करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन ब्लाकों में बाल लिंगानुपात सबसे कम है वहां पर फोकस करते हुए लोगों की काउसलिंग की जाए। ताकि बाल लिगांनुपाल में सुधार लाया जा सके।

सीएमओ ने बताया कि वर्ष 2019 में जिले में 0-6 वर्ष के बच्चों का लिंगानुपात 933 था जो वर्ष 2020 में बढकर 953 हुआ है। सबसे कम लिंगानुपात जोशीमठ में 844, पोखरी में 933, दशोली में 934 तथा नारायणबगड में 938 है। जबकि देवाल में 947, थराली में 950, कर्णप्रयाग में 963 तथा घाट में 998 है। जिले में कुल 18 अल्ट्रासाउंड केन्द्र पंजीकृत है जिसमें से 8 केन्द्र सील है। जबकि 6 सरकारी और 4 प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केन्द्र संचालित हो रहे है। बैठक में जोशी डाइग्नोस्टिक एंड नर्सिंग केयर सेंटर मैन बाजार कर्णप्रयाग द्वारा अल्ट्रासाउंड केन्द्र खोलने हेतु दिए गए आवेदन को समिति के सम्मुख रखा गया। सीएचसी जोशीमठ में खराब अल्ट्रासाउंड मशीन को रिपलेस करने का निर्णय लिया गया। उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में सर्जरी से संबधित मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने की अनुमति चाहने हेतु डॉ. राजीव शर्मा (वरिष्ठ सर्जन) के आवेदन पर जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत ही कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला समन्वयक संदीप कण्डारी ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत संचालित कार्यो से अवगत कराते हुए अल्ट्रासाउंड केन्द्रों से संबधित प्रस्ताव समिति के समक्ष रखे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी कुडियाल, सीएमएस डॉ. जीएस राणा, एसीएमओ डॉ. उमा रावत, बाल रोग विशेषज्ञ मानस सक्सेना, डीजीसी फौजदारी प्रकाश भण्डारी, हिमांद संस्था के सचिव उमा शंकर बिष्ट सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.