सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम व एसपी ने सीमांत नीती घाटी का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 14, 2020 5:51 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूण्र और भारत-चीन सीमा से लगे नीती घाटी क्षेत्र के विकास कार्यों का स्थनीय निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी    चमोली स्वाति एस भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान ने का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लिया। सीमा पर बसे अंतिम गांव नीती, गमशाली, बाम्पा मे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के आगमन पर सीमांत वासियों ने पारम्परिक परिधानो एवं वाद्य यंत्रो के साथ स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नीति गांव से आगे गोटिंग चैकपोस्ट पर पहुंच कर आर्मी मेजर से मुलाकात भी की और सीमा क्षेत्रों के मौजूदा हालातो की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने नीति गांव पहुंच कर सीमा पर द्वितीय रक्षा पंक्ति कहे जाने वाले सीमांत के वासिन्दो की समस्याएं सुनी। कहा की सीमांत क्षेत्र के लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सीमा पर बसे लोगो ने क्षेत्र मे संचार सुविधा न होने से हो रही परेशानी, सडक के सुधारीकरण, गमशाली से नीती तक सडक को आरटीओ से पास कराने, परिवहन सुविधा के लिए श्रीनगर गढवाल से नीती तक बस सेवा शुरू करने तथा क्षेत्र मे चिकित्सा सुविधा के लिए एम्बुलेंस तैनाती करने की मांग प्रमुखता से डीएम के समक्ष रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि बहुत जल्द क्षेत्र मे जीओ का टावर लगवाया जाएगा ताकि नेटवर्क सुविधा मिलने पर क्षेत्र की अधिकांश समस्याएं दूर हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि नीति क्षेत्र मे भी पर्यटन की आपार संभावनाएं है। खूबसूरत और मनमोहक प्राकृतिक नजारो के आलावा क्षेत्र मे प्रसिद्ध टिम्बरसैंण महादेव एवं माता भगवती के मंदिर स्थापित है। माणा वैली की तरह नीति वैली मे पर्यटन व तीर्थाटन को बढाने एवं स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए यहां पर परिवहन के लिए बस संचालित कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी ने महिलाओं से कहा कि अगर सिलाई बुनाई कार्याे या लाइवलीहुड से जुडी कोई भी तत्कालिक आवश्यकता हो तो इसकी जानकारी उपलब्ध करें। इस दौरान सीमांत वासियों ने भारी हिम्पात के कारण क्षतिग्रस्त आवास के बदले अटल आवास योजना से आवास आंवटन के लिए भी जिलाधिकारी से गुहार लगाई।

बाम्पा वासियों ने भारी हिम्पात के कारण प्रसिद्ध नाग मंदिर के क्षतिग्रस्त दीवार के पुनर्निर्माण कराने के लिए धनराशि आवंटन करने तथा गम्भीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस सुविधा न होने की समस्या पर जिलाधिकारी ने कहा कि पहले की भांति जल्द एम्बुलेंस सुविधा वहाल की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने सीमांत वासियो को अपनी संस्कृति, पारम्परिक भेषभूषा और अपने गांव क्षेत्र को आज तक आवाद रखने के लिए जमकर सराहना की। साथ ही अपने आपसी विवादों को पारम्परिक तरीके से सुलझाने के लिए भी बधाई दी। कहा कि कभी भी कोई आवश्यकता हो तो उनसे संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान डीएम व एसपी ने नीती गांव मे प्रसिद्ध भगवती मंदिर के दर्शन किए।

सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत मलारी मे 35 लाख लागत से निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम कार्याे का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को शीघ्र कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। मिनी स्टेडियम मे जीर्णशीर्ण भवन के सुधारीकरण करने व स्टेडियम के पास शौचालय निर्माण के लिए आंगणन उपलब्ध कराने को कहा। धौली नदी पर बन रहे झूलापुल को भी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्याे के पूरा होने पर सितंबर माह मे वे स्वयं कार्याे की गुणवत्ता का निरीक्षण भी करेंगे। जिलाधिकारी ने नीती मे पर्यटक आवास के निर्माण कार्याे का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पर्यटक आवास के सभी निर्माण कार्याे को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार चनियाल भी मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.