सोमवार, जून 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : कोरोना वायरस कोविड-19 दैनिक हेल्थ बुलेटिन 27 अप्रैल 2021

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2021 5:47 अपराह्न

चमोली । जनपद चमोली में मंगलवार को कोरोना के 111 नए मामले सामने आए। मंगलवार को गौचर से 31, गैरसैंण से 24, कर्णप्रयाग से 18, गोपेश्वर से 13, जोशीमठ से 7, पोखरी से 6, नारायणबगड से 5, चमोली से 4 तथा थराली से 3 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 4349 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है, हालांकि इसमें से 3626 लोग ठीक हो चुके हैं और 691 अभी एक्टिव केस हैं।

तहसील कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत भट्टनगर गांव के निकट स्थित रेलवे कन्सट्रेक्शन कंपनी डीबीएल के 40 कार्मिकों की रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव मिलने पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने डीबीएल कंपनी के परिसर को कन्टेनमेंट जोन बना दिया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में यहाॅ पर पूरी तरह लाॅकडाउन रहेगा। जिले में यह तीसरा क्षेत्र है जहाॅ पर एक साथ कोविड के अधिक मामले मिलने पर कन्टेन्मेंट जोन बनाया गया है। इससे पूर्व घाट ब्लाक के कुरूड़ में 127-प्रादेशिक सेना बटालियन गढवाल राइफल कैंप तथा गैरसैंण क्षेत्रान्तर्गत कुशरानी बिचली गांव को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी निर्माणदायी संस्थाओं को पूर्व में ही निर्देश जारी किए थे कि जो भी मजदूर बाहरी प्रदेशों से लाए जा रहे हो उनकी सूचना अनिवार्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि उनके सैंपलिंग करायी जा सके। मजदूरों की कोविड जांच रिपोर्ट आने तक उनको क्वारेंटीन करने के निर्देश भी दिए गए थे। इसी क्रम में रलवे के मजदूरों की सैंपलिंग कराई गई। जिसमें 40 मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने पर डीबीएल कंपनी परिसर को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। मंगलवार को 464 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 82782 व्यक्तियों के सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 68503 सैंपल नेगेटिव तथा 4349 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 1916 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है। गौचर प्रवेश सीमा पर बाहरी प्रदेशों से आने वाले 409 तथा गैरसैंण बैरियर पर 274 व्यक्तियों व्यक्तियों के सैंपल जांच की गई।

कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत 38 लोगों को जिला कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती किया गया है। इसके अलावा 654 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल टीम द्वारा आइसोलेट किए गए सभी मरीजों की रेग्यूलर जाॅच की जा रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण की जानकारी जुटाने के लिए ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमें भी तैनात की गई है।

जिले में कोविड नियमों का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस द्वारा मंगलवार तक मास्क न पहनने पर 3085, सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करने पर 1314, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 89 सहित कुल 4488 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस के माध्यम से 10691 मास्क का वितरण भी किया गया।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.