पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 की जांच के लिये टेस्टिंग किट उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन भेजा है.
मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली को भेजे गये ज्ञापन में काग्रेस के प्रदेश सचिव सत्येन्द्र नेगी, ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिह चौधरी, संतोष चौधरी, विधायक प्रतिनिधि रमेश चौधरी, नगर पचायत के सभासद सत्येन्द्र चौधरी, हनुमंत कंडारी का कहना है कि जिस तरह से पूरे देश व प्रदेश के साथ ही जनपद में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहा है। और बाहर से लोगों का आवागमन जारी है। उससे क्षेत्र में कोरोना को लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। जिस वजह से क्षेत्र मे भी विकास खण्ड स्तर पर टेस्टिंग की जानी बहुत जरुरी है, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र मे टेस्टिंग की कोई व्यवस्था नहीं की है जो बडी चिंता का विषय है।
जनप्रतिनिधियों ने सीएमओं सेे मांग की है कि अविलंब पोखरी सीएचसी में भी कोरोना टेस्टिंग किट उपलब्ध करवायी जाए ताकि बाहरी लोगों की यहां पर भी जांच की जा सके। और लोगों के अंदर बने भय के माहौल को समाप्त किया जा सके।





Discussion about this post