मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिड्डी दल के संभावित प्रकोप को लेकर चमोली में किसानों को किया अलर्ट

शेयर करें !
posted on : जून 10, 2020 6:30 अपराह्न

चमोली । चमोली जिले में टिड्डी दल के संभावित प्रकोप की चेतावनी को देखते हुए कृषि विभाग ने जनपद के सभी किसानों को अलर्ट रहने तथा फसलों पर इसके हमले को रोकने के लिए उचित प्रबंधन करने की सलाह दी है।

मुख्य कृषि अधिकारी रामकुमार दोहरे ने बताया कि अनियमित वर्षा, अधिक तापमान एवं मृदा में नमी की कम मात्रा टिड्डियों के संक्रमण को पर्वतीय क्षेत्रों में बढा सकते है। उन्होंने किसानों को अपने खेतों का नियमित देखभाल करने व समाचारों के माध्यम से टिड्डी दल के बारे में जानकारी रखने की सलाह दी। बताया कि खेतों में टिड्डी के अंड समूहों का पता कर गढढे खोदकर टिड्डियों के अंड समूहों को नष्ट करें। प्रभावित क्षेत्रों में चिडियों के बैठने के लिए स्थान बनाकर चिडियों को आकर्षित करें। टिड्डी दल को भगाने के लिए ड्रम, टिन आदि बजाकर दूर भगाए। जिन क्षेत्रों में फसल न हो वहां रात्रि में विश्राम कर रहे टिड्डी दल को आग की लौ जला कर नष्ट करें। टिड्डी दल के रास्ते में कीटनाशी युक्त गेहू या चावल का विषाक्त चोकर बनाकर नियंत्रण करें।

 

रासायनिक का प्रयोग कर भी कर सकते बचाव

टिड्डियों के रासायनिक तौर पर नियंत्रण करने के लिए क्लोरोपायरीफाॅस 20 ईसी की 1200 मिलीलीटर प्रति हैक्टियर मात्रा को 500 लीटर पानी के साथ घोल बनाकर 2.4 मिली लीटर प्रति नाली मात्रा एक लीटर पानी में, डेल्टामेथ्रिन 2.8 प्रतिशत ईसी की 500 मिली प्रति हैक्टियर मात्रा को 50 प्रतिशत ईसी की 1850 मिली लीटर प्रति हैक्टियर मात्रा को 500 लीटर पानी के साथ घोल बनाकर 3.8 मिली लीटर प्रति नाली मात्रा एक लीटर पानी में अथवा मैलाथियान 25 प्रतिशत डब्लू.पी. की 3700 मिली लीटर प्रति हैक्टअर मात्रा को 500 लीटर पानी के साथ घोल बनाकर 704 ग्राम नाली मात्रा एक लीटर पानी में छिडकाव करें। बताया कि डेल्टामेथिन या डाइक्लोरोवाॅश का पर्णीय छिड़काव भी टिड्डी नियंत्रण के लिए प्रभावकारी है। जैविक कीटनाशी निम्बीसिडीन या नीम के बीज का सत् 3-5 मिली प्रति लीटर की दर से एक नाली क्षेत्र के लिए टिड्डी को दूर भगाने में सहायक है। कीटनाशक के छिडकाव करते हुए किसान अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखे। अपने चेहरे को ढकने के लिए मास्क, एवं हाथों पर दस्ताने का प्रयोग अवश्य करें।

 

टिड्डी दल की आने की तत्काल करें सूचना,  जारी किये नंबर

मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में टिड्डी दल के आगमन होने पर उसकी जानकारी तत्काल संबंधित क्षेत्र के न्याय पंचायत प्रभारी (कृषि), सहायक विकास अधिकारी उद्यान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, विकास खंड प्रभारीकृषि, उद्यान व रेशम, संबधित खंड विकास अधिकारी एवं कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को दी जाए। टिड्डी दल की पहचान एवं उसके प्रबधंन के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01372 253912 तथा मोबाइल नंबर 9412904262 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
  • मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
  • पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत
  • CM धामी ने सुनी मन की बात, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.