गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में एनसीसी विस्तार को केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी, एनसीसी कैडेट के साढ़े सात हजार नये पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में आयोजित बैठक में रखा प्रस्ताव

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 23, 2024 6:08 अपराह्न
देहरादून/दिल्ली : सूबे में एनसीसी की चाह रखने वाले युवाओं के लिये खुशखबरी है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की द्विवार्षिक कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार को अपनी मंजूरी दे दी है। इसी के साथ अब एनसीसी में साढ़े सात हजार नये कैडेट्स की भर्ती की जायेगी। बैठक में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग कर राज्य में एनसीसी के विस्तार, बजट, एवं अवसंरचना से मुद्दों को प्रमुखता से रखा। 
सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि एनसीसी विस्तार योजना को लेकर आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें में देशभर के शिक्षा मंत्रियों, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, सभी राज्यों के एनसीसी प्रमुखों तथा डीजीएनसीसी मुख्यालय के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। डॉ. रावत ने बताया कि बैठक में एनसीसी के विस्तार योजना, नीतियों को परिष्कृत करने, वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने और प्रशिक्षण एवं शिविर से जुड़े नये बुनियादी ढ़ांचे की स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश से जुड़े एनसीसी के मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी के लिए बढ़ती मांग के दृष्टिगत 10 हजार कैडेट्स की भर्ती की मांग बैठक में रखी गई। जिस पर भारत सरकार ने एनसीसी विस्तार योजना के तहत प्रदेश में साढ़े सात हजार कैडेट्स की भर्ती को  मंजूरी दी है। जिसमें 50 फीसदी गर्ल्स कैडेट्स  भर्ती की जाएंगी। इसके अलावा बैठक में  एनसीसी की गतिविधियों का संचालन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित के लिये वित्तीय सहायोग की मांग भी रखी गई, जिस पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में वर्तमान में 55214 एनसीसी कैडेट्स हैं, जिसमें से माध्यमिक शिक्षा के तहत 23534 तथा उच्च शिक्षा के अंतर्गत 31680 कैडेट्स शामिल हैं। एनसीसी की गतिविधियों के संचालन के लिये प्रदेश में 9 वाहनियां वर्तमान में कार्यरत हैं, जिन्हें बढ़ाने की मांग भी केन्द्र सरकार से की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के 561 शिक्षण संस्थानों में एनसीसी संचालित की जा रही है। जिसमें माध्यमिक शिक्षा के तहत 338 विद्यालयों, उच्च शिक्षा के तहत 22 महाविद्यालयों तथा 201 निजी विद्यालयों/महाविद्यालयों में एनसीसी है। जबकि प्रदेश के 606 शिक्षण संस्थानों में एनसीसी संचालन प्रस्तावित है। जिसमें माध्यमिक शिक्षा में 223 विद्यालय, उच्च शिक्षा में 24 महाविद्यालयों तथा 359 निजी विद्यालयों/महाविद्यालय शामिल है।
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की द्विवार्षिक कार्यक्रम में एनसीसी से जुड़े मुद्दों को प्रखरता से रखा गया। जिसके फलस्वरूप केन्द्र सरकार द्वारा एनसीसी विस्तार योजना के तहत प्रदेश में साढ़े सात हजार कैडेट्स की भर्ती को मंजूरी दी गई। राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिय प्रतिबद्ध है। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी की बढ़ती मांग को केन्द्र सरकार की मदद से हर संभव पूरा किया जायेगा।- डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.