सोमवार, जून 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मतदान में पीठासीन अधिकारी व मतदान कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका – सीडीओ आरसी तिवारी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 5, 2024 4:39 अपराह्न
बागेश्वर : लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता और सफलतापूर्वक संपादन कराने के लिए कपकोट विधानसभा के लिए तैनात 848 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय तृतीय के साथ ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को द्वितीय प्रशिक्षण शुक्रवार को बीडी पांडे डिग्री कॉलेज में दिया गया, जिन्हें मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो पालियों में सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बता दें कि शनिवार को विधानसभा बागेश्वर के लिए तैनात मतदान कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी कार्मिक/सीडीओ आरसी तिवारी ने कहा कि मतदान में पीठासीन अधिकारी व मतदान कार्मिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए मतदान कार्मिक सैद्धान्तिक के साथ ही ईवीएम का गहनता से प्रशिक्षण लें, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की परेशानी न आये। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर निर्धारित समय से मतदान प्रारंभ कराएंगे तथा इससे पूर्व मॉक पोल कराना अनिवार्य है। मतदान में लगे सभी कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठा एवं शालीनता से निर्वाचन कार्याे को संपन्न कराये। मतदान कार्मिक टीम भावना से मिलजुल कर निर्वाचन कार्य करें। पार्टी प्रत्याशी एजेंटो के सामने मॉक पोल करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी हस्तपुस्तिका का भलीभांति अध्ययन कर लें। मतदान बूथ में पीठासीन अधिकारी अनुशासन बनाये रखेंगे और सभी के साथ शालीनता से व्यवहार करेंगे, ताकि शांतिपूर्ण निर्वाध मतदान संपन्न हो सकें। उन्होंने कहा मतदान पार्टियां अपने बूथ पर पहुंचने की सूचना अनिवार्य रूप से देना सुनिश्चित करें तथा अपने ही बूथ पर रात्रि प्रवास करेंगे।
नोडल अधिकारी प्रशिक्षण जीएस सौन,मास्टर ट्रेनर दीप जोशी व डॉ. राजीव जोशी ने सैद्धान्तिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों ने मतदान हेतु सामग्री प्राप्त के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान शुरू करने, मतदान समाप्ति सहित संपूर्ण मतदान प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों की शंका का निदान भी किया। वहीं गुरूवार को 85 वर्ष से अधिक उम्र के और दिव्यांग मतदाताओं के मतदान के लिए तैनात 231 माइक्रो आब्जर्वर, मतदान अधिकारी व सहायक मतदान अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया।  प्रशिक्षण में एसडीएम/एआरओ मोनिका,अनुराग आर्या सहित जोनल, सैक्टर मजिस्ट्रेट, मतदान कार्मिक उपिस्थत रहें।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.