रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ प्रतीक जैन ने हनी प्रोसेसिंग यूनिट ओनली एण्ड स्योरली आर्गेनिक एग्रो प्रोडक्ट्स का किया विकासात्मक दृष्टि से दौरा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 17, 2023 5:55 अपराह्न
 
हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने लक्सर रोड स्थित पदार्था (गांव मुस्तफाबाद) के हनी प्रोसेसिंग यूनिट ’’ओनली एण्ड स्योरली आर्गेनिक(ओ0एस0ओ0) एग्रो प्रोडक्ट्स का विकासात्मक दृष्टि से दौरा किया। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को हनी प्रोसेसिंग यूनिट ’’ओनली एण्ड स्योरली आर्गेनिक(ओ0एस0ओ0) एग्रो प्रोडक्ट्स के एम0डी0 निर्मल वाष्र्णेय ने हनी प्रोसेसिंग यूनिट में विभिन्न क्षेत्रों से इकट्ठा करके कई ड्रमों में रखे हुये अलग-अलग किस्मों के शहद के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सबसे पहले बिजनौर से आये हुये शहद की विशेषताओं के सम्बन्ध में बताया। इसके बाद जैसे ही आगे बढ़े तो कुछ ड्रमों में राजस्थान से आया हुआ शहद रखा गया था, जिसके बारे में उन्होंने बताया कि यह हमने प्रोसेस करके रखा है, लेकिन फिर भी इसकी खासियत यह है कि यह जम जाता है। उन्होंने कहा कि यूकेलिप्टस एवं मस्टर्ड हनी कम जमता है। एग्रो प्रोडक्ट्स के एम0डी0 श्री निर्मल वाष्णेय ने एक-एक करके विभिन्न ड्रमों में रखे हुये लीची हनी, जामुन का शहद, मल्टी फ्लोर हनी, जो जिम कार्बेट कालाढूंगी से इकट्ठा करते हैं, धनिया का शहद, जो मध्य प्रदेश से आता है, खैर(कत्था) का हनी, बबूल हनी आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने इसके बाद हनी प्रोसेसिंग यूनिट में शहद के कच्चे माल से कैसे शहद को विभिन्न मशीनों के माध्यम से कई प्रक्रियाओं से गुजरते हुये कैसे शहद को परिष्कृत करने के बाद विभिन्न आकार की पैकिंग(बोतलों में) की जाती है, के सम्बन्ध में एग्रो प्रोडक्ट्स के एम0डी0 से विस्तृत जानकारी लेते हुये, शहद की पूरी प्रोसेसिंग प्रक्रिया को दिलचस्पी के साथ जाना तथा प्रोसेसिंग यूनिट की सिस्टेमैटिक कार्य प्रणाली तथा आर्गेनिक प्रोडक्ट की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर एग्रो प्रोडक्ट्स के एम0डी0 ने बताया कि अगर हमें प्रोसेस किया हुआ शहद बाहर से मिलने लग जायेगा तो हमें पैकेजिंग में काफी सुविधा होगी।
सीडीओ प्रतीक जैन ने इसके अतिरिक्त ’’ओनली एण्ड स्योरली आर्गेनिक(ओ0एस0ओ0) एग्रो प्रोडक्ट्स द्वारा तैयार किये जा रहे शुद्ध आर्गेनिक सरसों तेल-कच्ची घानी तथा पीली सरसों एवं जैगरी की पैकेजिंग प्रक्रिया को भी काफी बारीकी से देखा। उन्होंने इस मौके पर एग्रो प्रोडक्ट्स द्वारा स्थापित लैब का भी दौरा किया तथा माल की शुद्धता की कैसे जांच करते हैं, के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने कोआपरेटिव के माध्यम से आर्गेनिक शहद आदि का जनपद में और कैसे ज्यादा से ज्यादा उत्पादन तथा विकास किया जा सकता है एवं इसके निर्यात की क्या संभावनायें है, के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ गहन मंत्रणा की। इस अवसर पर परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, ए0आर0कोआपरेटिव राजेश, ’’ओनली एण्ड स्योरली आर्गेनिक एग्रो प्रोडक्ट्स के एसोसिएट्स सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार, 10 सुरक्षित, एक लापता
  • मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता : पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • सोशल मीडिया शिकायत पर प्रशासन एक्शन में, बृहद सफाई अभियान से चमकी नैनीझील
  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी : CCTV में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसा कुछ ले जाता दिखा आरोपी कर्मचारी, पुलिस ने खंगाले गणना कक्ष के फुटेज
  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.