मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ प्रतीक जैन ने बाल अधिकारों पर संवेदीकरण विषय पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 2, 2023 3:12 अपराह्न
 
हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार रोशनाबाद में डाॅ. आरएस टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल द्वारा ’’बाल अधिकारों पर संवेदीकरण’’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बाल अधिकारों की चर्चा करते हुये कहा कि यह प्रकरण काफी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक व नकारात्मक दोनों चीजें मौजूद हैं तथा हमें बच्चों को किस तरह से नकारात्मकता से दूर रखते हुये सकारात्मकता की ओर उन्मुख करना है, इस ओर ध्यान देना है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस तथा बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।  सीडीओ प्रतीक जैन ने आशा व्यक्त की कि ’’बाल अधिकारों पर संवेदीकरण’’ विषय पर आज के इस कार्यक्रम में गहन मन्थन होगा तथा एक विजन डाक्यूमेंट सामने आयेगा, जिसका लाभ हरिद्वार सहित पूरे राज्य को प्राप्त होगा।
डाॅ. आरएस टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल की उप निदेशक पूनम पाठक ने कहा कि हम चाइल्ड फ्रैण्डली विलेज व सिटी की बात कर रहे हैं, लेकिन बाल अपराध भी बढ़ रहे हैं, जो चिन्ता का विषय है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य व बाल विकास विभाग के माध्यम से बच्चों से जुड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को कक्षा में अगर बच्चे के व्यवहार में कुछ परिवर्तन नजर आ रहा है, तो उससे बातचीत करते हुये उसके व्यवहार पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. आरएस टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल की विशेष कार्याधिकारी मंजू ढौंढ़ियाल ने किया। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, अपर संख्याधिकारी सुभाष शाक्य, जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, बाल विकास, पुलिस विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के  अधिकारीगण उपस्थित थेे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.