गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

साहित्य समाज के विकास की आधारशिला – सीडीओ डाॅ. ललित नारायण मिश्र

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 30, 2025 7:02 अपराह्न
  • द ब्रोकन फ्लेम उपन्यास का भव्य एवं ऐतिहासिक विमोचन समारोह सम्पन्न
  • साहित्य हमें संवेदनशील और समाज के प्रति जिम्मेदारियों की समझ बढ़ाता है – डाॅ. ललित नारायण मिश्र

हरिद्वार : पवित्र गंगा तट पर बसे साहित्य, अध्यात्म और संस्कृति के संगम स्थल हरिद्वार में रविवार को एक ऐतिहासिक क्षण रचा गया, जब प्रेस क्लब हरिद्वार के सभागार में अंग्रेजी उपन्यास “द ब्रोकन फ्लेम” का भव्य विमोचन समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। यह उपन्यास हरिद्वार की साहित्यिक दुनिया से जुडे़ लेखक लोकेश भारद्वाज द्वारा लिखा गया है। समारोह में अनेक अतिथियों की उपस्थिति ने इसे अविस्मरणीय बना दिया।

समारोह की शुरुआत परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। सभागार में मौजूद साहित्य प्रेमियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपन्यास विमोचन के इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनकर माहौल को साहित्यिक रंगों से ओत-प्रोत कर दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि साहित्य किसी भी समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को साहित्य की ओर अग्रसर होना चाहिए, क्योंकि साहित्य हमें संवेदनशील बनाता है और समाज के प्रति जिम्मेदारियों की समझ बढ़ाता है। उन्होंने “द ब्रोकन फ्लेम” की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह उपन्यास मानवीय रिश्तों की जटिलताओं और मनोवैज्ञानिक पहलुओं को गहराई से उद्घाटित करता है। उन्होंने लेखक को शुभकामनाएँ देते हुए साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हरिद्वार केवल धर्म का केंद्र नहीं बल्कि साहित्य, दर्शन और चिंतन की भी पवित्र भूमि है। उन्होंने कहा कि “साहित्य मनुष्य की सबसे बडी शक्ति है। यह समाज को दिशा देता है और व्यक्ति को भीतर से परिष्कृत करता है। ‘द ब्रोकन फ्लेम’ जैसी कृतियाँ नई पीढ़ी को भावनात्मक और बौद्धिक स्तर पर जोडघ्ने का कार्य करती हैं।” उन्होंने लेखक लोकेश भारद्वाज के लेखन कौशल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को विचारों की नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

समारोह की मुख्य वक्ता दिल्ली से पधारी वरिष्ठ पत्रकार नन्दिता कुमार रहीं। उन्होंने अपने वक्तव्य में साहित्य की भूमिका, मीडिया और समाज के परस्पर संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “द ब्रोकन फ्लेम आधुनिक समाज के बदलते रिश्तों, टूटते विश्वास और पुनः उभरती मानवीय आशा का एक संवेदनशील चित्रण है।” उन्होंने उपन्यास की पूरी कथावस्तु को संक्षिप्त में रखते हुए लेखक की लेखन शैली को सूक्ष्म, भावनात्मक और आकर्षक बताते हुए उपन्यास को समकालीन साहित्य में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। समारोह में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराते हुए अति विशिष्ट अतिथि अभय प्रताप सिंह जी (एस.पी. सिटी, हरिद्वार) ने कहा कि साहित्य समाज को सकारात्मक दिशा देता है। उन्होंने कहा कि “हमारी व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन शैली में साहित्य ही वह माध्यम है जो मानसिक संतुलन और भावनात्मक मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने इस उपन्यास के माध्यम से समाज में बेहतर संदेश प्रसारित होने की आशा व्यक्त की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए धर्मेन्द्र चौधरी (अध्यक्ष प्रेस क्लब हरिद्वार) ने कहा कि प्रेस क्लब हमेशा से साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों को मंच प्रदान करता आया है और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहन देता रहेगा। उन्होंने कहा कि “प्रेस क्लब न केवल पत्रकारों का मंच है बल्कि यह समाज के हर रचनात्मक वर्ग के लिए एक खुला मंच है। साहित्य, संस्कृति और विचारों के इस महोत्सव ने हरिद्वार के साहित्यिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि “द ब्रोकन फ्लेम” का यह विमोचन समारोह न केवल एक पुस्तक का लोकार्पण था, बल्कि साहित्यिक चेतना का एक प्रज्ज्वलित दीपक भी, जो समाज को नई सोच और दिशा प्रदान करता रहेगा।

कार्यक्रम के आयोजक बालकृष्ण शास्त्री ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उपन्यास के लेंखक लोकेश भारद्वाज ने कहा कि “‘द ब्रोकन फ्लेम’ मेरे अनुभवों, संवेदनाओं और समाज के बदलते स्वरूप को समझने की एक लंबी यात्रा का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि इस उपन्यास में मानव मन की भावनात्मक परतों, रिश्तों की जटिलताओं और जीवन के संघर्षों को विस्तार से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

समारोह के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम में सौहार्द्र, साहित्यिक संवाद और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सभागार में उपस्थित लोगों ने लेखक को बधाई देते हुए उपन्यास को पढ़ने की उत्सुकता व्यक्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक राहुल वर्मा ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता विमल कुमार, परमिंदर सिंह गिल, विपिन शर्मा, ऋषि शर्मा, पंडित अधीर कौशिक, बी.के. त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, राज तिवारी, सचिन तिवारी, जगदीश लाल पाहवा, मनोज गौतम, डॉ. सत्यनारायण शर्मा, योगी रजनीश, ग्रीन मैन विजयपाल बघेल, अविरल अवस्थी, पूनम शर्मा, गिरीश लखेडा, अरुण पाठक, विभाष मिश्रा, मनोज सैनी, अमन गर्ग, मुरली मनोहर, कमलेश्वर मिश्रा, ललिता मिश्रा, सुनील पांडेय, दीपक मिश्रा, डॉक्टर प्रदीप जोशी, प्रशांत शर्मा, रामचंद्र कनौजिया, संदीप शर्मा, रामेश्वर गौड, डाॅ. रजनीकांत शुक्ला, विकास झा, दीपक नौटियाल, डॉक्टर हिमांशु द्विवेदी, तनवीर अली, श्रवण कुमार झा, संजय आर्य, राव रियासत पुंडीर, मनोज कुमार खन्ना, जोगिंदर मावी, देवेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, आशीष मिश्रा, बृजेंद्र हर्ष, गुलशन नैयर, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, सुरेन्द्र शर्मा, ललितेंद्र नाथ, अमित गुप्ता, त्रिलोक चंद्र भट्ट, सूर्यकांत बेलवाल, डाॅ. शिवा अग्रवाल, सुभाष कपिल, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, काशीराम सैनी, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, संजीव शर्मा, रत्नमणी डोभाल सहित पत्रकार एवं गणमान्य जन उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन स्वीकृति, क्षेत्रीय विकास को नई गति – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘नमामि गंगे’ पखवाड़े का भव्य समापन
  • चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर लिया जंगलों को सुरक्षित रखने का संकल्प
  • भविष्य निर्माण को पूरे मनोयोग से पढाई में जुटें छात्राएं – डीएम गौरव कुमार
  • प्रशासन ने शुरू की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद
  • तहसीलदार निलंबित, पहले ही हो चुकी गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख
  • देहरादून में अपराध पर सख्ती : “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश
  • अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, आईएमए उपाध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.