शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किसानों के जैविक उत्पादों का विक्रय एवं आय में बृद्वि करने के लिए क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का किया उद्घाटन

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 19, 2022 3:47 अपराह्न

 

चमोली : किसानों के जैविक उत्पादों का विक्रय एवं आय में बृद्वि करने के लिए सोमवार को स्पोर्टर्स स्टैडियम गोपेश्वर में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के किसानों एवं बाहर से आए बायर्स के बीच उत्पादों के क्रय-विक्रय के लिए सीधा संवाद कराया गया। स्वच्छता एक्शन प्लान नमामि गंगे क्लीन अभियान के अन्तर्गत कृषि विभाग के तत्वाधान एवं सुविधा संस्था के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के करीब 550 किसानों को जैविक उत्पादन के संबध में महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए किसानों को शुभकामनांए दी। उन्होंने कहा कि किसान समूहों ने अपने जैविक उत्पादों एवं जड़ी बूटी विक्रय न होने की समस्या रखी थी। किसानों की इस समस्या के निदान के लिए इस सम्मेलन में बाहर से क्रेता बुलाए गए है। जैविक उत्पादन करने वाले किसान समूहों एवं बायर्स के बीच सीधा संवाद कराया जा रहा है। ताकि किसान आसानी के साथ उचित दामों पर अपने उत्पादों का विक्रय कर सकें। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर भी जैविक उत्पादों के विक्रय के लिए संडे मार्केट शुरू किए गए है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मकसद क्रेता और विक्रेता दोनों को एक प्लेटफार्म पर लाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील एवं ब्लाक स्तर पर भी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित किए जाए। ताकि सभी किसानों को इसका लाभ मिल सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान किसान देवेन्द्र सिंह, विश्म्बर दत्त, रूद्र सिंह बुटोला, कुंवर सिंह, लीला राम, देवेन्द्र सिंह, लक्ष्मी देवी, गजेन्द्र सिंह, रामेश्वरी हटवाल, महेशकुमार को जैविक खेती में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। साथ ही जनजाती बाहुल्य ग्रामों के चार स्वयं सहायता समूह जय नृसिंग देवता ग्राम लाता, श्री सरस्वती महिला समूह माणा, जय मां नन्दा जैविक समूह परसारी तथा सेवा उर्वशी समूह मेरग को टीएसपी के अन्तर्गत केवीके चमोली के माध्यम से पॉवर टिलर का वितरण भी किया। इस दौरान उन्होंने कृषक समूहों के लिए लगाई गई जैविक प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया।

मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या ने बताया कि स्वच्छता एक्शन प्लान नमामि गंगे के अन्तर्गत चमोली जिले में नदी किनारे बसे गांवों की 5 हजार हैक्टियर भूमि पर 9427 किसानों के माध्यम से चिन्हित 128 क्लस्टरों में जैविक खेती की जा है। किसानों के जैविक उत्पादों को अच्छा बाजार मिले और उनकी आय में वृद्वि करने के उदेश्य से जिले में क्रेता विक्रेता सम्म्लेन कराए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आज इस सम्मेलन में दिल्ली से तीन, गुजरात से एक, यूपी से दो बायर्स के अतिरिक्त स्थानीय बायर्स द्वारा भी प्रतिभाग किया गया है और किसानों से सीधा संवाद स्थापित कराया गया है।  इस दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सरेन्द्र कुमार, डा.आशुतोष वर्त्वाल, योगेश रूवाली, अपर कृषि अधिकारी डॉ.जीतेन्द्र भाष्कर सहित कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, बाहर से आए हुए बायर्स एवं कृषक उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.