सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एमएच हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट और कैथलैब की हो स्थापना – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 18, 2026 12:54 पूर्वाह्न

नई दिल्ली : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नई दिल्ली में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान एवं रक्षा मंत्रालय के सैन्य कार्य विभाग के सचिव से शिष्टाचार भेंट कर देहरादून स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में हृदय रोग उपचार की आधुनिक एवं समुचित सुविधाओं की स्थापना का महत्वपूर्ण आग्रह किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने जनरल अनिल चौहान को मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में पूर्ण विकसित कार्डियोलॉजी विभाग एवं कार्डिएक कैथ लैब की स्थापना संबंधी अपना विस्तृत पत्र सौंपा। यह आग्रह उत्तराखंड में तैनात सैनिकों, बड़ी संख्या में निवास कर रहे पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों के स्वास्थ्य एवं जीवन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने भेंट के दौरान कहा कि मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून वर्षों से उत्तराखंड में सशस्त्र बलों के जवानों, आपदा एवं सैन्य अभियानों में घायल सैनिकों तथा पूर्व सैनिक परिवारों के लिए एक भरोसेमंद चिकित्सा केंद्र रहा है। इसके बावजूद हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु आवश्यक सुविधाओं का अभाव अत्यंत पीड़ादायक है।

उन्होंने जनरल अनिल चौहान को अवगत कराया कि वर्तमान में हृदय रोग से पीड़ित सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को लगभग 298 किलोमीटर दूर मिलिट्री हॉस्पिटल बरेली अथवा अन्य संबद्ध अस्पतालों में रेफर किया जाता है। आपात परिस्थितियों में इतनी लंबी दूरी तय करना कई बार गंभीर जोखिम उत्पन्न करता है। बीते तीन वर्षों में प्रतिवर्ष 750 से अधिक पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को कार्डियक उपचार हेतु रेफर किया जाना इस समस्या की गंभीरता को दर्शाता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी रेखांकित किया कि देहरादून एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में देश की सेवा कर चुके हजारों पूर्व सैनिक एवं उनके परिवार स्थायी रूप से निवास करते हैं। ऐसे में मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में कार्डियोलॉजी विभाग एवं कैथ लैब की स्थापना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगी, बल्कि यह राष्ट्र द्वारा अपने सैनिक परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भी प्रतीक बनेगी।

जनरल अनिल चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उठाए गए इस मानवीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ ग्रहण किया और इस पर समुचित विचार का आश्वासन दिया। यह संवाद सशस्त्र बलों के कल्याण के प्रति शीर्ष सैन्य नेतृत्व की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार एवं सैन्य प्रशासन के सहयोग से शीघ्र ही इस दिशा में ठोस पहल होगी, जिससे उत्तराखंड में सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण हृदय रोग उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
  • शारदीय नवरात्रि में पूरण सिंह भंडारी ने राज्य शहीदों के सपने पूरा करने का माँ भगवती से मांगा आशीर्वाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.